हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब मुनव्वर फारुकी को लगा एनकाउंटर का डर, कॉमेडियन ने याद किया जेल का वो बुरा वक्त, बताया अपना एक्सपीरियंस

Munawar Faruqui Jail Experience: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियनो और रिएलिटी शो विनर मुनव्वर फारूकी ने अपने जेल के दिनों को याद करते हुए बेहद भयानक एक्सपीरियंस शेयर किया है. एनकाउंटर से जुड़े इस डर ने उन्हें काफी परेशान किया था.

विज्ञापन
Munawar Faruqui jail experience

Munawar Faruqui Encounter Fear: मशहूर कॉमेडियन और रिएलिटी शो विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर कभी अपनी पर्सनल लाइफ, तो कभी अपनी वर्कलाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उन्होंने नए यूट्यूब वीडियो टॉक शो ‘धंधो’ (Dhandho) में अपने जेल के दिनों को याद करते हुए एक बेहद चौंकाने वाली बात बताई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

यह भी पढ़ें: ‘मुश्किल वक्त में कभी अकेले…’, Mahesh Manjrekar की वाइफ को हुआ कैंसर, टेंशन में आए फैंस

मुनव्वर का वो खौफनार एक्सपीरियंस

मुनव्वर ने बताया कि एक समय पर जेल के अंदर उन्हें सच में अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा था और वह ‘एनकाउंटर’ के डर से बुरी तरह कांप गए थे. उन्होंने इस एक्सपीरियंस को बताते हुए काफी बड़े राज खोले, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि ‘जब वह इंदौर जेल में बंद थे, तब एक रात अचानक कुछ पुलिस अधिकारी बैरक के बाहर आए और उनका नाम पुकारने लगे.’

विज्ञापन

आधी रात में दूर ले जाया गया

मुनव्वर ने आगे बताया कि अचानक आधी रात को पुलिस ने उन्हें चिल्लाकर आवाज दी. बैरक से बाहर निकाले जाने पर मुनव्वर बेहद डर गए थे. उन्होंने बताया कि उस वक्त उनके दिमाग में सिर्फ एक ही ख्याल आया कि “अब मेरा एनकाउंटर होने वाला है.” मुनव्वर ने साझा किया कि वह खौफ के उस पल को कभी भूल नहीं सकते, जब उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें किसी सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार देगी. हालांकि, बाद में उन्हें सिर्फ कागजी कार्रवाई और सुरक्षा जांच के सिलसिले में ले जाया गया था, लेकिन वह डर उनके जेहन में बैठ गया.

यह भी पढ़ें: ‘ट्रिपल इंजन चला रहे…’, आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने कसा तंज, याद दिलाए

विज्ञापन

जेल का सबसे बुरा वक्त

बता दें कि साल 2021 में मुनव्वर फारूकी को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी वजह से उन्हें एक महीना जेल में बिताना पड़ा था. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ही वे बाहर निकल पाए थे. मुनव्वर के लिए वह सबसे बुरे दौरों में से एक था. जेल के अंदर का माहौल उन्हें काफी डराता था. उन्होंने बताया कि जेल के अंदर का वातावरण किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ सकता है.

नए शो में किया खुलासा

मुनव्वर ने हाल ही में अपना नया टॉक शो ‘धंधो’ लॉन्च किया है, जिसमें वे विभिन्न अनुभवों, संघर्षों, बिजनेस और निजी जिंदगी के बारे में बात करेंगे. उन्होंने पहली बार अपने जेल से जुड़े एक्सपीरियंस को खुलकर जनता के सामने रखा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: 13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 मजेदार फिल्में और

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola