Preet Singh Injury Video: मशहूर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 16' (Splitsvilla 16) की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह इन दिनों एक बेहद डरावनी घटना की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में मुंबई के एक नाइट क्लब में प्रीत के साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. प्रीत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Juhi Bhatt, जिसने चुराया YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया का दिल? इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर ऑफिशियल किया रिलेशनशिप

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि वह मुंबई के एक लोकप्रिय क्लब में अपने दोस्तों के साथ गई थीं. वहां किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. प्रीत का आरोप है कि क्लब में उन पर हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर शारीरिक चोटें आईं हैं.

---विज्ञापन---

जगह जगह आई चोट

वीडियो में प्रीत काफी भावुक नजर आ रही हैं. उन्होंने दिखाया कि हमले की वजह से उनका एक दांत टूट गया है और उनकी आंख पूरी तरह सूज गई है. चेहरे पर नील के निशान और खून के धब्बे देखकर उनके फैंस काफी हैरान और परेशान हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: धड़ाम से गिरा ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन, 11वें

---विज्ञापन---

सुरक्षा पर उठाए सवाल

हालिया घटना के बाद वीडियो में प्रीत ने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि "मैं बस बाहर एन्जॉय करने गई थी, लेकिन जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ भी हो सकता है. यह बहुत शर्मनाक है कि सुरक्षा के दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं." उन्होंने साफ किया कि वे इस घटना के खिलाफ आवाज उठाते हुए कानूनी कार्यवाही करेंगी.

---विज्ञापन---

फैंस और सेलेब्स का समर्थन

प्रीत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 'स्प्लिट्सविला' के उनके साथी कंटेस्टेंट्स और फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं. लोग पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: OTT पर खौफ फैलाने आ रही 130 मिनट की ये Fantasy Horror फिल्म, जानें कब और कहां होगी