MrBeast Wedding Pictures: दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर MrBeast, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और कंटेंट क्रिएटर थिया बूयसन (Thea Booysen) के साथ शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत और ड्रीमी वेडिंग तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ट्विस्ट, इस कंटेस्टेंट की होगी री-एंट्री; वाइल्ड कार्ड बन इनमेट्स की नाक में करेगा दम!
MrBeast की शादी
MrBeast ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा कि "I found MrsBeast" (मुझे मिसेज बीस्ट मिल गईं) और इसके साथ ही उन्होंने इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन बताया.
शादी से जुड़ी जानकारियां
शादी रिचर्ड ब्रैनसन के प्राइवेट नेकर आइलैंड (Necker Island) पर बेहद निजी तरीके से संपन्न हुई. इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले और करीब 70 खास दोस्त ही शामिल हुए थे. वेडिंग लुक की बात करें तो थिया बूयसन ने खूबसूरत वाइट कलर का गाउन पहना था, जबकि MrBeast वाइट ब्लेज़र और ब्लैक ट्राउज़र के क्लासिक लुक में नज़र आए. शादी का यह समारोह केवल एक दिन का नहीं था. मेहमानों के लिए आइलैंड पर एक हफ्ते का खास सेलिब्रेशन रखा गया था, जिसमें पतंगबाजी (Kitesurfing) और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज़ शामिल थीं.
यह भी पढ़ें: Netflix Top 7 Movie: नेटफ्लिक्स पर छाईं ये 7 फिल्में, रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया
कपल का पहला डांस
शादी की रस्मों के बाद नए जोड़े ने लेडी गागा और ब्रूनो मार्स के मशहूर गाने “Die With a Smile” पर अपना पहला कपल डांस किया. बता दें कि MrBeast यानी जिमी डोनाल्डसन और उनकी पत्नी थिया बूयसन (Thea Booysen) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
कब से कर रहे थे डेट?
MrBeast और थिया बूयसन की पहली मुलाकात साल 2022 में साउथ अफ्रीका में हुई थी. दोनों के बीच तुरंत अच्छी बॉन्डिंग हो गई और इसके बाद क्रिसमस 2024 के मौके पर जिमी ने थिया को प्रपोज किया था. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के Bigg Boss 20 का हुआ ऐलान, मेकर्स ने फर्स्ट लुक किया रिलीज; जानें कौन-कौन
MrBeast Wedding Pictures: दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर MrBeast, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और कंटेंट क्रिएटर थिया बूयसन (Thea Booysen) के साथ शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत और ड्रीमी वेडिंग तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में ट्विस्ट, इस कंटेस्टेंट की होगी री-एंट्री; वाइल्ड कार्ड बन इनमेट्स की नाक में करेगा दम!
MrBeast की शादी
MrBeast ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा कि “I found MrsBeast” (मुझे मिसेज बीस्ट मिल गईं) और इसके साथ ही उन्होंने इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन बताया.