Netflix Top 7 Movie: नेटफ्लिक्स पर छाईं ये 7 फिल्में, रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया कब्जा!

Netflix Top Trending Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

netflix trending movies
1 / 8

Netflix Top Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर एक नई-नई फिल्में टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में अक्षय खन्ना की फिल्म से लेकर कपिल शर्मा तक की फिल्म शामिल हैं. चलिए टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

इक्का

इक्का2 / 8

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ-साथ इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो

पति पत्नी और वो दो3 / 8

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी से भरी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई, लेकिन ओटीटी पर ये टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. फिल्म में कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे.

डिजाइर

डिजाइर4 / 8

'डिजाइर' नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म के थ्रिलर सीन्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पिलर पास्कुअल, लियोनार्डो ऑर्टिजग्रिस, गैब्रिएला जमोरा और जयडी मिशेल लीड रोल में हैं. फिल्म के सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

स्नाइपर नो नेशन

स्नाइपर नो नेशन5 / 8

टॉम बेरेंजर स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. वहीं वीकेंड बिंज के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में टॉम बेरेंजर के साथ-साथ रयान रॉबिन्स और जोश ब्रेनर मुख्य भूमिका में हैं.

दादी की शादी

दादी की शादी6 / 8

कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर छाई हुई है. सिनेमाघरों में ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी और ओटीटी पर ये फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ-साथ नीतू कपूर, सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

ब्लास्ट

ब्लास्ट7 / 8

सुभाष के राज के डायरेक्शन में बनी ये एक्शन थ्रिलर फिल्म छठे नंबर पर ट्रेंड हो रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अर्जुन सरजा, प्रीति मुखुंधन, अभिरामी, अर्जुन चिंदबरम और जॉन कोकेन लीड रोल में हैं.

पेद्दी

पेद्दी8 / 8

राम चरण की एक्शन फिल्म 'पेद्दी' नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 7वें नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में राम चरण फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. वहीं इस फिल्म में राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन