'सहारा बनने के लिए…', दिशा पाटनी नहीं, बल्कि इस शख्स को मौनी रॉय ने बोला Thank You!, तलाक के बाद चल रहा मुश्किल दौर

Mouni Roy Latest Instagram Post: मौनी राय का हाल ही में सूरज नांबियार संग तलाक हुआ है. यह दौर उनके लिए काफी मुश्किल है. इस टफ टाइम में मौनी के लिए पिलर के रूप में उनकी यह दोस्त खड़ी रही. मौनी ने अपनी इस दोस्त को थेक्यू बोला.

Mouni Roy Emotional Post After Divorce

Mouni Roy Emotional Post After Divorce

Mouni Roy Emotional Post After Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने हाल ही में एक दूसरे से तलाक लिया है. शादी के 4 साल बाद अलग होने से मौनी पूरी तरह से टूट गई. यह उनका सबसे मुश्किल दौर है. लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने अपनी एक खास दोस्त की झलक दिखाई है, जिनको उन्होंने धन्यवाद किया है. बता दें कि यह दोस्त दिशा पटानी नहीं है. बल्कि कोई और ही है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी का सहारे का तिनका

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं. इसी बीच उन्होंने अपनी करीबी दोस्त श्रिशिला गोकुलदास का जन्मदिन मनाया. उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए त्रिशिला के लिए खास पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने थेक्यू बोला.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाई खूबसूरत तस्वीरें

इंस्टाग्राम पोस्ट पर मौनी के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें कई क्लालिटी टाइम्स की तस्वीरें शामिल थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन. तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद. भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और प्यार से भरी रहे.’

तलाक के बाद पहला पोस्ट

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक के बाद एक्ट्रेस ने पहली बार इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया. फैंस अपनी प्रतिक्रियाओं में त्रिशिला को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और मौनी को मजबूत बने रहने का हौसला दे रहे हैं. बता दें कि हाल ही में सूरज नांबियार ने चीटिंग, एलिमॉनी लेने जैसी सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाने के लिए खुद इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया था, जिनमें इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ