Prime Video पर टॉप 10 में छाईं ये फिल्में-सीरीज, वीकेंड बिंज के लिए हैं परफेक्ट चॉइस!

Prime Video Top 10 Trending Movies-Series: प्राइम वीडियो पर कई नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच इन फिल्मों और सीरीज का क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

prime video trending movies series (1)
1 / 11

विज्ञापन

द बॉयज

द बॉयज2 / 11

इस फेमस अमेरिकन सीरीज का 5वां एपिसोड हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है.ड्रामा और एक्शन सीन्स भरपूर ये सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एंटनी स्टार, कार्ल अर्बन, जैक क्वाइड और एरिन मोरियार्टी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

ऑफ कैंपस

ऑफ कैंपस3 / 11

एली कैनेडी स्टारर ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में कॉलेज रोमांस के साथ-साथ ड्रामा भी भरपूर मिलेगा. वहीं सीरीज में गैरेट ग्राहम, जॉन लोगन, डीन हेवर्ड-डी लॉरेंटिस और जॉन टकर मुख्य किरदार हैं.

लव इंश्योरेंस कंपनी

लव इंश्योरेंस कंपनी4 / 11

प्रदीप रंगनाथन की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को आप अपनी वीकेंड बिंज लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसमें प्रदीप रंगनाथन के साथ-साथ कृति शेट्टी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मटका किंग

मटका किंग5 / 11

विजय वर्मा और कृतिका कामरा की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर चौथे नंबर पर छाई हुई है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद ही ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. वहीं इसमें विजय वर्मा और कृतिक कामरा के साथ-साथ साई तम्हांकर, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव और जैमी लीवर भी लीड रोल में हैं.

लुक्खे

लुक्खे6 / 11

पलक तिवारी की ये लेटेस्ट सीरीज 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पलक तिवारी के साथ-साथ शिवांकित सिंह परिहार, योगराज सिंह और आयशा रजा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

डकैत

डकैत7 / 11

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसे शनेल देव ने डायरेक्ट किया है.

सपने वर्सेज एवरीवन

सपने वर्सेज एवरीवन8 / 11

इस पॉपुलर इंडियन सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

सिटाडेल

सिटाडेल9 / 11

प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. ये सीरीज भी रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गई है. प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

कालिदास 2

कालिदास 210 / 11

ये क्राइम थ्रिलर फिल्म प्राइम वीडियो पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

विज्ञापन

फ्रॉम

फ्रॉम11 / 11

ये हॉरर-मिस्ट्री साइंस-फिक्शन सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. हेरोल्ड पेरिन्यू स्टारर ये सीरीज 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन