क्या अर्जुन बिजलानी को डेट कर रहीं मौनी रॉय? डेटिंग रूमर्स पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Arjun Bijlani Mouni Roy Dating Rumours: अर्जुन बिजलानी संग मौनी रॉय का नाम जुड़ रहा है. हाल ही में एक्टर ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही अफवाह फैलाने वालों की जमकर क्लास भी लगाई है. सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी का बयान काफी वायरल हो रहा है.

Arjun Bijlani Mouni Roy Dating Rumours

Arjun Bijlani Mouni Roy Dating Rumours: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छाने वालीं मौनी रॉय एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सूरज नांबियार से तलाक लेने के बाद मौनी रॉय की निजी लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस का नाम टीवी के स्टार एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ा जा रहा है. वहीं अर्जुन बिजलानी ने इन अफवाहों पर फानइली चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है. चलिए आपको भी बताते हैं अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय संग नाम जुड़ने पर क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी संग जुड़ा मौनी रॉय का नाम

दरअसल एक पैपराजी पेज ने मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी का एक वीडियो अपने पेज पर शेयर किया. इस वीडियो में दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोगों ने दोनों के वीडियो को एक डेटिंग का एंगल दे दिया. वहीं अर्जुन बिजलानी तक जैसे ही ये अफवाहें पहुंची उन्होंने बयान जारी करते हुए अफवाह फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई. साथ ही फोटोज और वीडियोज शेयर करने वालों को भी खूब खरी-खरी सुनाई.

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी ने अफवाह फैलाने वालों की लगाई क्लास

अर्जुन बिजलानी ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘प्रिय क्लिकबेट पेजों, 2 लोग जिनकी दोस्ती 15 साल से भी पुरानी चल रही है, उन्हें अचानक कपल कह दिया जाता है. गॉसिप पेज को अपनी वेबसाइट के लिए व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसी ही अफवाहों की जरूरत होती है. व्यूज बटोरने के लिए हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने की जरूरत नहीं है. कुछ भी पब्लिश करने से पहले जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है.’

विज्ञापन

इस शो में साथ काम कर चुके सितारे

अर्जुन ने आगे कहा कि ये देखकर वाकई दुख होता है कि लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी पब्लिश कर देते हैं. 2 लोगों के बीच की मुलाकात को गलत और झूठी कहानी में नहीं बदलना चाहिए. बता दें अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय कलर्स के टीवी शो ‘नागिन’ में साथ काम कर चुके हैं. वहीं दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है. बता दें अर्जुन बिजलानी ने 2013 में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ