हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने खुद कंफर्म किया अपना तलाक! सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पति-पत्नी ने कही ये बात

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. उनके तलाक की खबर काफी सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन अब कपल ने इन खबरों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है. दरअसल, कपल ने एक नया स्टेटमेंट जारी किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने तलाक का किया ऐलान

बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. कपल इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में कपल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. जिसके बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई थी. लेकिन, आज कपल ने पोस्ट शेयर कर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. मौनी-सूरज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कपल ने रिश्तो में चल रही खटपट पर फाइनली जवाब दे दिया है. मौनी और सूरज ने शादी के 4 साल पर अलग होने का फैसला लिया है. कपल तलाक लेने वाले हैं, यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शेयर किया पोस्ट

कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कुछ लोग हमारी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. हम आपसे यह कहना चाहते हैं कि हमने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. इस समय हम शांति और निजी तौर पर खुद को संभाल रहे हैं. इतना ही नहीं कपल ने पोस्ट में आगे लिखा, इस समय हमारी निजी लाईफ को लेकर कई तरह की झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही है, जो हमारे रिश्तो की सच्चाई से कहीं अलग है. काफी सोच-समझ कर हमने अलग होने का फैसला लिया है और अलग-अलग रास्तों पर खुद को आगे बढ़ने का फैसला भी किया है.

विज्ञापन

क्यों टूटा कपल का रिश्ता?

आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी की थी. दरअसल, कपल ने शादी से पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. मौनी और सूरज के रिश्तों की चर्चा कुछ दिनों से काफी तेज हो गई थी, जहां यह दावा किया जा रहा था कि सूरज मौनी रॉय को धोखा दिया हैं. लेकिन कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने इन सभी का जवाब देते हुए इन खबरों को प्राइवेसी रखने की अपील की थी. हालांकि, अब कपल ने ज्वाइंट सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने तलाक की खबरों पर मुहर लगा दी है. कपल ने पोस्ट शेयर कर तलाक का ऐलान कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola