आज का दिन सभी मां के नाम है। मदर्स डे के मौके पर क्यों ना लता मंगेशकर के बताए उन किस्सों पर नजर डालें, जिनमें उन्होंने अपनी मां का जिक्र किया था। अक्सर ‘मेलोडी की रानी’ लता मंगेशकर अपने पिता की बातें करती थीं, बेहद कम मौकों पर दिवंगत सिंगर ने अपनी मां को लेकर कोई खुलासा किया होगा। एक बार लता ने जब मां को लेकर खुलकर बात की थी, तो उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी मां से क्या सीखा है?
लता मंगेशकर पिता को मानती थीं हीरो
लता मंगेशकर ने बताया था कि वो अपने पिता की हीरो वर्शिप करती थीं, लेकिन लोग ये नहीं जानते कि वो अपनी मां से भी उतनी ही अटैच्ड थीं। उनकी और उनके सभी भाई-बहनों की जिंदगियों पर मां का काफी प्रभाव था। पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को तो लता मंगेशकर ने बेहद ही कम उम्र में खो दिया था। उस वक्त वो सिर्फ 45 साल के थे, ऐसे में लता की पिता के साथ यादें म्यूजिक से ही जुड़ी रहीं। जबकि उनकी मां ने उनकी जिंदगी की डोर थामे रखी थी।
मां से लता मंगेशकर ने ली थी ये पहली सीख
अगर मां न होती तो लता मंगेशकर नहीं जान पातीं कि बाहर जाकर अपनी देखभाल कैसे करनी है, वो भी जब वो सिर्फ 16-17 साल की थीं। उस उम्र में और साल 1940 की बात थी, जब लता मंगेशकर अपनी चप्पलों और 70 रुपये की साड़ी में काम की तलाश में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से दूसरे रिकॉर्डिंग स्टूडियो तक का सफर तय करती थीं। सिंगर ने अपनी मां से जो पहली बात सीखी थी, वो ये थी कभी भी झूठ मत बोलना, चाहे कुछ भी हो। मां ने उन्हें इसका एक बहुत ही आसान से कारण दिया था। उन्होंने समझाया था-, ‘एक झूठ आपकी जिंदगी को आसान बना सकता है, जब आप वो झूठ बोलते हैं। लेकिन ये टेम्पररी रिलीफ है। लंबे समय तक आपको उस झूठ को याद रखना होगा, जो आपने पहले बोला था और उसे छिपाने के लिए बाद में बोले गए सभी झूठ भी।’
यह भी पढ़ें: ये Mother’s Day इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए बना एक्स्ट्रा स्पेशल, पहली बार मनाएंगी मां बनने का जश्न
लता मंगेशकर को मां ने दिया था जिंदगी का ये अहम ज्ञान
लता पूरी जिंदगी अपनी मां की ‘ईमानदारी सर्वश्रेष्ठ नीति’ पर कायम रहीं। उनका कहना था सच कुछ लोगों को आहत कर सकता है, लेकिन ये हर किसी की जिंदगी को आसान बनाता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां से एक और चीज सीखी थी कि भौतिक चीजों की जगह इंसानी रिश्तों को महत्व दो। इसी कारण वो अपने दोस्तों और प्रियजनों को कभी हल्के में नहीं लेती थीं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
55 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines