ये Mother's Day इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए बना एक्स्ट्रा स्पेशल, पहली बार मनाएंगी मां बनने का जश्न

आज का मदर्स डे बॉलीवुड हसीनाओं के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के बाद पहली बार मां बनने का ये जश्न मना रही हैं।

Mother's Day 2025

आज का मदर्स डे कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए के लिए बेहद खास है, क्योंकि ये एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं। यूं तो मां को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन काफी नहीं होता, लेकिन आज का दिन हर बच्चा अपनी मां को डेडिकेट करता है। वहीं, ग्लैमर वर्ल्ड में भी मदर्स डे का जश्न आज जोरों-शोरों पर होगा। हो भी क्यों ना, कियारा से लेकर अथिया शेट्टी तक कई हसीनाएं मां बनने के बाद ये खास जश्न मना रही हैं।

इस लिस्ट में पहले नाम मॉम टू बी कियारा आडवाणी का है। दूसरा नाम है अथिया शेट्टी का जो हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी की मां बनी हैं। शादी के 2 साल बाद इनके घर किलकारियां गुंजी हैं। दीपिका पादुकोण भी बेटी दुआ के साथ पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हैं। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी बेबी गर्ल लारा के साथ ये नताशा का पहला मदर्स डे है। तो यामी गौतम, ऋचा चड्ढा और मसाबा गुप्ता जैसे सेलेब्स भी इस लिस्ट में शुमार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ