Mohit Raina Birthday Special: बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की है। आज वो सितारे किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उन्होंने ‘महादेव’ बनकर टीवी पर अपनी पहचान बनाई। वहीं इसके बाद उन्होंने विक्की कौशल की मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा। आज वो भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जी हां हम टीवी के सुपरस्टार मोहित रैना की बात कर रहे हैं। आज यानी 14 अगस्त को एक्टर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके फिल्मी सफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
यह भी पढ़ें: 26/11 के बाद एकबार फिर लोगों को बचाने निकले ‘डॉक्टर ओबरॉय’, Mumbai Diaries Season 2 का टीजर बढ़ा रहा उत्सुकता
एक टीवी सीरियल ने बदला करियर
मोहित रैना ने छोटे पर्दे पर आने से पहले मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2005 में मिस्टर इंडिया के कॉम्पीटिशन में भी भाग लिया था। एक्टर ने टीवी में अपने करियर की शुरुआत ‘अंतरिक्ष’ सीरियल से की थी। हालांकि इस सीरियल से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली थी। असली पहचान उन्हें साल 2011 में आए टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से मिली। इस सीरियल में मोहित रैना ने ‘महादेव’ का किरदार निभाया और सबको अपना फैन बना लिया।
इन सीरियल्स में भी आए नजर
‘देवों के देव महादेव’ में एक्टर के साथ मौनी रॉय भी पार्वती के किरदार में नजर आई थीं। टीवी पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। उनकी केमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि हर कोई उनमें ‘महादेव’ और ‘पार्वती’ की झलक देखता था। इसके साथ ही एक्टर ने ‘महाभारत’, ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘गंगा’ और ’21 सरफरोश-सारागढ़ी 187′ जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
मूवीज में बनाई पहचान
टीवी से ब्रेक लेकर एक्टर ने बॉलीवुड में आने का प्लान किया। इसके बाद साल 2019 में विक्की कौशल की मूवी ‘उरी’ से एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा। इस मूवी में मोहित ने मेजर करण कश्यप का किरदार निभाया था। मूवी में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया। जब भी वो पर्दे पर आए ऑडियंस की नजरें उनसे हट ही नहीं पाई। इसके बाद वो ‘शिद्दत’ मूवी में भी अहम भूमिका निभाते नजर आए। इसके साथ ही ‘मिसेज सीरियल किलर’, ‘इश्क ए नादान’ और ‘गुड न्यूज’ में भी एक्टर नजर आ चुके हैं।
वेब सीरीज में चमके मोहित रैना
वहीं मोहित ने फिल्मों और टीवी सीरियल्स के साथ-साथ ओटीटी पर भी कदम रखा। उन्होंने ‘काफिर’, ‘भौकाल’, ‘द फ्रीलांसर’ और ‘मुंबई डायरीज’ जैसी वेब सीरीज में काम कर सुर्खियां बटोरी। वो चाहे फिल्मों में नजर आएं या फिर वेब सीरीज में आज भी लोग उन्हें ‘महादेव’ के नाम से ही जानते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अपनी आंखों से स्कूल को जलते हुए देखा….’ Mohit Raina ने Kashmir में बिताए बचपन को किया याद, सुन कांप जाएगी रूह
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines