हमारे देश भारत में सालों से एक ऐसी परंपरा चली आ रही है, जिसे हर कोई काफी पसंद करता है. जब भी किसी के घर कोई बच्चे का जन्म होता है, तो वहां बधाई देने के लिए किन्नर पहुंच जाते हैं और ढोलक की थाप, तालियों की गूंज के साथ-साथ वो ठुमका लगाकर डांस करते हैं. इतना ही नहीं बधाई देने आए किन्नर बच्चे और उसकी मां को बधाई भी देते हुए नजर आते हैं.
लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा का एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे आज भी बधाई देने के लिए किन्नर गाते हैं. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो 52 साल पहले रिलीज किया गया था. लेकिन आज किन्नर आज भी इस गाने को गाते हुए नजर आते हैं. आइए जानते हैं कि यह गाना कब और किसने गाया था.
यह भी पढ़ें: सलमान खान के ‘सोनम इट्स डन ब्रो’ वाले बयान पर Sonam Wangchuk ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मजबूरियां होती होंगी…’
कब रिलीज हुआ था ‘सज रही गली मेरी मां’ गाना?
हम जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं, वो साल 1974 में रिलीज किया था. यह गाना फिल्म ‘कुंवारा बाप’ (Kunwara Baap) में दर्शाया गया था. इस गाने के बोल हैं, ‘सज रही गली मेरी मां’ (Saj Rahi Gali Meri Maa) है, जो आज भी काफी मशहूर हैं. इस गाने को दिग्गज गायक मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने अपनी आवाज दी थी, तो वहीं गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी थे.
‘कुंवारा बाप’ स्टार कास्ट
साल 1974 का यह गाना आज भी किन्नरों की बधाई में सुनने को मिलता है. इस गाने का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था. वहीं ‘कुंवारा बाप’ (Kunwara Baap) मूवी में विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, महमूद, भारती, विनोद मेहरा और संजीव कुमार ने अहम किरदार निभाया था. इस गाने का धुन इतना शानदार है कि यह गाना किसी भी खुशी के मौके पर आसानी से जुड़ा जाता है और उत्साह को कई गुना बढ़ा देता है. हालांकि, कहा ये भी जाता है कि जब इस गाने की रिकॉर्डिंग चल रही थी, तो वहां भी किन्नर मौजूद थे और इस गाने को दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी के साथ गाया था.
आपको बता दें कि इस गाने में महमूद ने काफी शानदार अभिनय किया था, जिसने दर्शकों को अपना शागिर्द बना दिया था. इस गाने में उनके फेस एक्सप्रेशन और हाव-भाव ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस मूवी में उस दौर में चल रहे एक गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को एक खास मैसेज भी दिया था. फिल्म में पोलियो जैसी गंभीर बीमारी और टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के बाद Kiara Advani को मिला बड़ा मौका! 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines