सलमान खान के 'सोनम इट्स डन ब्रो' वाले बयान पर Sonam Wangchuk ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मजबूरियां होती होंगी…'

लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक के लिए देश की राजधानी में चल रहे विरोध प्रदर्शन में 26 दिनों तक भूख हड़ताल जारी रखी थी. हालांकि, इस दौरान सलमान खान ने सोनम को हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. लेकिन अब इसे लेकर सोनम वांगचुक भी अपना रिएक्शन दे दिया है.

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk ने सलमान खान को लेकर क्या कहा? (PIC-@Tejashyy X, beingsalmankhan, Instagram)

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने हाल ही के दिनों स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने 26 दिनों तक भूख हड़ताल रखने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था. लेकिन इस दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोनम को भूख हड़ताल खत्म करने और अपनी सेहत पर ध्यान रखने की अपील की थी. एक्टर ने सोनम वांगचुक को सिर्फ खाना खाने के लिए ही नहीं कहा था, बल्कि जरूरत पड़ने पर घर से खाना भेजने की भी बात कही थी.

विज्ञापन

सलमान खान का यह मैसेज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था. भाईजान की एक लाइन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था. हालांकि, भूख हड़ताल खत्म होने के बाद अब सोनम वांगचुक एक पॉडकास्ट में नजर आए हैं. इस दौरान सोनम ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी है. इस दौरान उन्होंने सलमान खान के उस मैसेज का भी रिप्लाई दिया है.

विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने सलमान खान को लेकर क्या कहा?

आपको बता दें कि सोनम वांगचुक हाल ही में यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने, जो टी-शर्ट पहन रखा था, उस पर पॉपुलर लाइन ‘सोनम, इट्स डन ब्रो’ लिखी हुई. यह वही लाइन थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन और मीम्स देखने को मिले थे. दरअसल, इस पॉडकास्ट में सोनम से जब सलमान खान के उस मैसेज के बारे में पूछा गया, जो भाईजान ने भूख हड़ताल के दौरान वांगचुक को लेकर की थी. इस बात का जवाब देते हुए, सोनम वांगचुक ने कहा, ‘मैं इस टिप्पणी को एक अच्छी भावना के रूप में लेता हूं. मजबूरियां होती होंगी सबकी और मैं उसे जानना भी नहीं चाहूंगा. दरअसल, सभी को आगे-पीछे, और डायें-बाएं काफी देखना पड़ता है. कोई कुछ भी बोलता है मैं उसकी इज्जत करता हूं.

विज्ञापन

सलमान खान ने वांगचुक से की थी ये अपील

नीट पेपर लीक को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में काफी लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन चला था. इस दौरान सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी छात्रों की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे. इस दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राय पेश की थी. एक्टर ने छात्रों की सेफ्टी और उनके फ्यूचर को लेकर अपनी बात रखी थी और बच्चों को अपने माता पिता के पास वापस लौटने की बात कही थी. एक्टर ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.  

विज्ञापन

वहीं सोनम वांगचुक के लिए सलमान खान ने लिखा था कि सभी छात्र आप लोग अपने माता पिता के पास चले जाओ. सोनम अब जो हो गया सो हो गया इसे अब आगे मत बढ़ने दो. आगे के लिए हिम्मत बनाकर रखो. हालांकि, मुझे नहीं लगता है कि आगे ऐसी कोई परिस्थिति आने वाली है. अगर तुम चाहो, तो मैं अपने घर से तुम्हारे लिए खाना भिजवा दूंगा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ