---विज्ञापन---

‘टॉक्सिक’ के बाद Kiara Advani को मिला बड़ा मौका! 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. वहीं अब खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस अब 10 साल पुरानी फिल्म का हिस्सा हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

इन दिनों सिनेमाघरों में कियारा आडवाणी की फिल्म टॉक्सिक देखी जा रही है. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. टॉक्सिक की 2 बार रिलीज डेट को टाला भी गया था. दरअसल , यह मूवी पहले रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट को यह कह कर टाल दिया था कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण मूवी की कमाई नहीं हो पाएगी. वहीं बाद में मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट 4 जून 2026 को रखी थी.

हालांकि, यह मूवी किसी कारण वर्ष रिलीज नहीं हो सकी थी. लेकिन अब यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. हालांकि, मूवी की कमाई में अब काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. इस मूवी में कियारा आडवाणी ने काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ऐसे कैरेक्टर कम…’, बॉबी देओल की ‘बंदर’ ओटीटी पर आते ही छाई; मर्दों के दर्द की कहानी ने जीता दिल

10 साल पुरानी इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनेंगी कियारा?

कियारा के साथ इस मूवी में साउथ सुपरस्टार यश और नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी ने अहम किरदार निभाया है. हालांकि अब खबर आ रही है कि कियारा एक 10 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाली है, जिसके बाद से वो एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘की एंड का’ के मेकर्स 10 साल बाद मूवी की दूसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं. इस मूवी के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से संपर्क किया है.

---विज्ञापन---

हालांकि, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने भी इस मूवी में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. लेकिन अभी तक मूवी साइन नहीं की गई है. वहीं मूवी के मेकर्स ‘का’ का किरदार निभाने वाले एक्टर की तलाश के रहे हैं. हालांकि, मूवी को लेकर मेकर्स और एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हुई ‘महाफ्लॉप’! Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी आलिया भट्ट की ये मूवी   

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी ‘की एंड का’

आपको बता दें ‘की एंड का’ का साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में करीना कपूर और अर्जुन कपूर लीड रोल निभाते हुए नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था. इस मूवी की कहानी एक शादी शुदा कपल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, तो आपको अंत तक देखने पर मजबूर कर देती है.

First published on: Aug 30, 2026 07:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola