लड़की नहीं चलती-फिरती एक्वेरियम, फैशन शो में जिंदा 'मछलियों' के साथ पहुंची मॉडल

Model Fish Video Viral On Instagram: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ ना कुछ अतरंगी देखने को मिल ही जाता है।

Model Fish Video Viral On Instagram

Model Fish Video Viral On Instagram

Model Fish Video Viral On Instagram: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ ना कुछ अतरंगी देखने को मिल ही जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मॉडल बेहद अतरंगी ढंग से फैशन शो में पहुंची है।

विज्ञापन

इस वीडियो को यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर अपना रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

चलती-फिरती एक्वेरियम

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मॉडल जलपरी जैसे आउटफिट में नजर आ रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई मॉडल ऐसे आउटफिट में नजर आई है, लेकिन इस वीडियो में एक चीज हर किसी को हैरान कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल अपनी मरमेड कलर की ड्रेस पहने हुए है और इस ड्रेस में एक एक्वेरियम भी फिट है।

विज्ञापन

एक्वेरियम में नजर आई कई रंग-बिरंगी मछलियां

इसके बाद एक शख्स मॉडल की ड्रेस में बने एक्वेरियम में प्लास्टिक में मछलियों को डालता है। अब एक्वेरियम में कई रंग-बिरंगी मछलियां नजर आ रही और मॉडल इसे फ्लॉन्ट कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि वो इसके साथ कई बार पोज देती है। ये वीडियो किसी फैशन शो के बैक स्टेज का लग रहा है। इस लुक में एक्ट्रेस एकदम दिख रही है और बेहद सुंदर भी लग रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी मॉडल ने इस तरह का आउटफिट पहना हो। अक्सर मॉडल इस तरह का आउटफिट पहन लेते हैं। हालांकि इस बार ड्रेस में एक्वेरियम का होना थोड़ा अलग जरुर था। इसी के साथ अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और मॉडल को भी खूब पंसद कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ