बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी दिशानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई करी है. दरअसल, माइल्स और दिशानी ने एक कोलैबोरेटिव पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को अपनी सगाई की खबर दी है. वहीं दोनों ने अपनी शादी की डेट भी बता दी है.
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case पर बनेगी फिल्म, ‘Sorry Babu’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट
दिशानी और माइल्स मैंटजारिस ने कब की सगाई
दिशानी और माइल्स ने कुछ फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि माइल्स समुद्र किनारे घुटने के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज कर रहे है, तो वहीं दूसरी फोटो में दिशानी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है. इस पोस्ट की अगली फोटो में माइल्स, दिशानी को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. जैसे ही कपल ने अपनी सगाई की खबर शेयर की तो लोग उन्हें मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चाहने वाले उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट और लाइक कर बधाइयां दे रहे हैं. आपको बता दें कि कपल ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 06.12.2026. यह फैसला अब तक का सबसे आसान था.
यह भी पढ़ें: Prakash Raj के बयान पर मचा बवाल, भगवान श्री राम-लक्ष्मण पर टिप्पणी को लेकर शिकायत हुई दर्ज
दिशानी चक्रवर्ती किससे की सगाई?
आपको बता दें कि दिशानी और माइल्स मैंटजारिस लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि, अब दोनों ने सगाई कर ली है और 06.12.2026 को शादी करने वाले हैं. माइल्स मैंटजारिस अमेरिका के रहने वाले हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक माइल्स स्टेडीकैम ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वहीं दिशानी का बात करें, तो वो सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं. दिशानी भी अमेरिका में रहती है. दिशानी भी पिता मिथुन की तरह एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं. दिशानी ने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines