Mirzapur Web Series Cast Update: पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज में से एक रही है. इसकी कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. सीरीज के कुछ सितारे तो ऑडियंस के दिलों पर छा गए थे. आज हम ऐसे ही सितारों की बात करने जा रहे हैं जो इस सीरीज के बाद से पर्दे पर दिखाई ही नहीं दिए. इनमें से कुछ दुनिया को अलविदा कह गए, तो कुछ ने लाइमलाइट से दूरी बना ली. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किस सितारे का नाम शामिल है?
सीरीज ने लूटी थी लाइमलाइट
प्राइम वीडियो की इस सीरीज के किरदारों पर कई मीम्स बने और पॉपुलर भी हुए. मुन्ना भैया, कालीन भैया, गुड्डू पंडित, बबलू पंडित और मकबूल जैसे किरदार आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. हालांकि सीरीज के कुछ सितारे जहां इस सीरीज के बाद बॉलीवुड स्टार बन गए तो कुछ ने लाइमलाइट से ही दूरी बना ली. इनमें एक नाम ‘चाचा’ का किरदार निभाने वाले हेमंत कपाड़िया भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे मेरी नाक…’, The 50 में चाहत पांडे से नाम जुड़ने पर रजत दलाल ने तोड़ी चुप्पी; कंटेस्टेंट्स को दिया जवाब
‘मुन्ना भैया’ के साथ जीता दिल
हेमंत कपाड़िया ने दिव्येंदु शर्मा के साथ बेहतरीन सीन्स दिए हैं. वहीं सीरीज में भी उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. लेकिन इस सीरीज के बाद उन्हें और किसी फिल्म या सीरीज में देखा ही नहीं गया. ‘मिर्जापुर’ के बाद से हेमंत कपाड़िया कहीं गायब हो गए. मुन्ना भैया के राइट हैंड और दोस्त ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्म मिश्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.
‘स्वीटी’ के पापा बनकर हुए थे फेमस
ब्रह्म मिश्रा को ललित का किरदार निभाकर खूब फेम मिला. साल 2021 में वो अपने घर पर मृत मिले. एक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई और वो हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए. ‘मिर्जापुर’ में स्वीटी के पापा परशुराम गुप्ता का किरदार निभाने वाले एक्टर शाहनवाज प्रधान भी अब इस दुनिया में नहीं हैं. साल 2023 में एक्टर का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था.
यह भी पढ़ें: रवि दुबे-सरगुन मेहता बनने वाले हैं मम्मी-पापा? शादी के 12 साल बाद सोशल मीडिया पर तेज हुईं चर्चा!
‘कालीन भैया’ का खास अब कहां?
सीरीज में ‘कालीन भैया’ के खास उस्मान का किरदार निभाने वाले जितेंद्र शास्त्री का भी निधन हो गया है. साल 2022 में एक्टर के निधन की खबर सामने आई थी, जिसके बाद इंडस्ट्री में भी उनके निधन से मातम छा गया था. इन किरदारों ने एक टाइम पर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया, लेकिन अब ये हमेशा-हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं. बता दें ‘मिर्जापुर’ सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. आप इन तीनों सीजन को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines