पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. दर्शक भी लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस मूवी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह फिल्म मिर्जापुर वेब सीरीज पर बनाई गई है. यह मूवी 4 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी में रवि किशन और पंचायत फेम एक्टर जितेंद्र कुमार की भी एंट्री हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.
यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड की इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया तहलका, हर सीन है बेहद खतरनाक
कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. यह फिल्म भी वेब सीरीज़ की तरह ही धमाकेदार डायलॉग से भरी हुई है. हम आपको टीजर में दिखाए गए 5 डायलॉग के बारे में बताएंगे. इस मूवी के टीजर की शुरुआत कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग से होती है. इसके बाद गुड्डू भैया यानी अली फजल भी अपने भौकाली रूप में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘Raid 2’ से 50 गुना ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हैं ये 5 फिल्में, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के 5 सबसे भौकाली डायलॉग
फिल्म के टीजर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) कहते हुए नजर आते हैं कि ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है. और कभी कभी मिलती भी नहीं है.’
वहीं कालीन भैया का दूसरा डायलॉग भी काफी दमदार है, जिसमें वो कहते हैं, ‘सारी प्रजा को मार देंगे, तो फिर राज किस पर करेंगे’
फिल्म के टीजर में साफ देखने को मिलता है कि गुड्डू भैया (अली फजल) अपने पिता से कहते हुए नजर आते हैं, ‘आप हिस्ट्री उठाकर देख लीजिए, जितने गैंगस्टर टॉप पर पहुंचे हैं, वो सब नीचे से उठकर ऊपर गए हैं.’ इस बात का जवाब देते हुए उनके पिता कहते हैं, ‘वो सब ऊपर ही नहीं गए हैं, ऊपर ही चले गए.’
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के टीजर में चौथा दमदार डायलॉग गुड्डू भैया का ही है, जिसमें वो बोलते हैं, हम लोग ही कालीन भैया का एंपायर चला रहे हैं, जिस पर जितेंद्र कुमार (बबलू पंडित) कहते हैं, ‘हमें एंपायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है.’
वहीं गुड्डू भैया की मां (शीबा चड्ढा) का डायलॉग भी काफी दमदार है. ‘ गुड्डू भैया की मां (शीबा चड्ढा) कहती हैं, ‘जानते हो न किसकी मम्मी हैं हम…’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines