7 एपिसोड की इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया तहलका, हर सीन है बेहद खतरनाक
ओटीटी पर इन दिनों कई बेहतरीन कंटेंट मौजूद हैं, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक दमदार सीरीज के बारे में बताएंगे, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं. आज हम भी आपके लिए एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. यह सीरीज हाल ही में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस सीरीज को देखने के बाद लोग इस कहानी हफ्तों तक भूल नहीं पा रहे हैं. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है और स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.
कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन सीरीज
2 / 5हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, वो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की गई है. यह सीरीज रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गई है . इतना ही नहीं इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. यह एक सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी हुई सीरीज है, जो आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इस सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन कहानी
3 / 5आज हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो एक मलयालम सीरीज है. इस सीरीज की कहानी एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुकी है. मलयालम सिनेमा की खास बात यह है कि यहां की फिल्मों और सीरीज में आपको बिना मतलब का ग्लैमर, बेवजह के रोमांस या अश्लीलता नहीं देखने को मिलती है. यही कारण है कि आजकल मलयालम फिल्मों और सीरीज का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है.
कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन ओटीटी
4 / 5मलयालम की 'कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन' सीरीज को सेल्वमणि के निर्देशन में तैयार किया गया है. वहीं इस सीरीज में लक्ष्मी प्रिया, पसुपति और विदार्थ ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज को 7 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है.
कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन कहां देखें
5 / 5'कुट्ट्रम पुरिन्धवन: द गिल्टी वन' सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आपको क्राइम ड्रामा देखना पसंद है, जिसमें भर-भरकर रहस्य देखने को मिले, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.