अजय देवगन की 'Raid 2' से 50 गुना ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हैं ये 5 फिल्में, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

आपको भी ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना पसंद आता है, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस-थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इन फिल्मों की कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

zee5 film
1 / 6

ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है. इन से कई फिल्में ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में भी शामिल होती है. दरअसल, कई बार सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई फिल्में भी ओटीटी पर आकर ऑडियंस के दिलों में जगह बना लेती है. आज हम भी आपके लिए 5 ऐसी ही फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

डायल 100

डायल 1002 / 6

लिस्ट में पहला नाम मनोज बाजपेयी की फिल्म 'डायल 100' का नाम आता है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला को आत्महत्या करने से रोकने की कोशिश करता हुआ नजर आता है.

विज्ञापन

ब्राउन

ब्राउन3 / 6

दूसरे स्थान पर करिश्मा कपूर की फिल्म 'ब्राउन' का नाम काबिज है. इस मूवी में करिश्मा कपूर ने एक दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर गदर मचा रही है. Zee5 की इस मूवी को इन दिनों लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ग्यारह ग्यारह

ग्यारह ग्यारह4 / 6

तीसरे नंबर पर 'ग्यारह ग्यारह' का नाम मौजूद है, जिसमें राधव जुयाल और कृतिका कामरा एक साथ नजर आई है. इस फिल्म की कहानी आपको अंत तक बोर नहीं होने देगी. यह एक इन्वेस्टीगेशन ड्रामा फिल्म है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. आज इस फिल्म को Zee5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा फिल्म

एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा फिल्म5 / 6

चौथे स्थान पर 'एवरीबॉडी लव्स सोहराब हांडा' फिल्म का नाम आता है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी की कहानी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मौजूद है.

वालवी फिल्म

वालवी फिल्म6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'वालवी' मूवी का नाम काबिज है, जो एक मराठी डार्क थ्रिलर सीरीज है, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन