---विज्ञापन---

‘सारी प्रजा को मार देंगे…’, Mirzapur: The Movie के टीजर में छाए ये 5 दमदार डायलॉग

'मिर्जापुर: द मूवी' का टीजर आज यानी 25 जून को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले तैयार किया गया है. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के टीजर में कई दमदार डायलॉग सुनने को मिले हैं.

---विज्ञापन---

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. दर्शक भी लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस मूवी को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. यह फिल्म मिर्जापुर वेब सीरीज पर बनाई गई है. यह मूवी 4 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी में रवि किशन और पंचायत फेम एक्टर जितेंद्र कुमार की भी एंट्री हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.

यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड की इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया तहलका, हर सीन है बेहद खतरनाक

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन  गुरमीत सिंह ने किया है. यह फिल्म भी वेब सीरीज़ की तरह ही धमाकेदार डायलॉग से भरी हुई है. हम आपको टीजर में दिखाए गए 5 डायलॉग के बारे में बताएंगे. इस मूवी के टीजर की शुरुआत कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग से होती है. इसके बाद गुड्डू भैया यानी अली फजल भी अपने भौकाली रूप में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘Raid 2’ से 50 गुना ज्यादा सस्पेंस-थ्रिलर से भरी हैं ये 5 फिल्में, क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के 5 सबसे भौकाली डायलॉग

फिल्म के टीजर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) कहते हुए नजर आते हैं कि ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है. और कभी कभी मिलती भी नहीं है.’
वहीं कालीन भैया का दूसरा डायलॉग भी काफी दमदार है, जिसमें वो कहते हैं, ‘सारी प्रजा को मार देंगे, तो फिर राज किस पर करेंगे’

फिल्म के टीजर में साफ देखने को मिलता है कि गुड्डू भैया (अली फजल) अपने पिता से कहते हुए नजर आते हैं, ‘आप हिस्ट्री उठाकर देख लीजिए, जितने गैंगस्टर टॉप पर पहुंचे हैं, वो सब नीचे से उठकर ऊपर गए हैं.’ इस बात का जवाब देते हुए उनके पिता कहते हैं, ‘वो सब ऊपर ही नहीं गए हैं, ऊपर ही चले गए.’

---विज्ञापन---

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के टीजर में चौथा दमदार डायलॉग गुड्डू भैया का ही है, जिसमें वो बोलते हैं, हम लोग ही कालीन भैया का एंपायर चला रहे हैं, जिस पर जितेंद्र कुमार (बबलू पंडित) कहते हैं, ‘हमें एंपायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है.’

वहीं गुड्डू भैया की मां (शीबा चड्ढा) का डायलॉग भी काफी दमदार है. ‘ गुड्डू भैया की मां (शीबा चड्ढा) कहती हैं, ‘जानते हो न किसकी मम्मी हैं हम…’ 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2026 06:48 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola