फिल्म मिर्जापुर का टीजर हुआ रिलीज, दो नए चेहरों ने चुराई लाइमलाइट, सीरीज से हटकर दिखाई देगी मूवी की कहानी

Mirzapur The Movie Teaser Released: फिल्म मिर्जापुर का टीजर रिलीज हो गया है. लेकिन इस बार 2 बड़े चेहरों ने लोगों का ध्यान जबरदस्त तरीके से आकर्षित कर लिया है. मुन्ना भईया, गुड्डू और कालीन भैया के साथ साथ अब ये 2 कलाकार भी तबाही मचाने आ रहे हैं.

Mirzapur the movie teaser

Mirzapur the movie teaser

Mirzapur The Movie New Star Cast: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) का मोस्ट अवेटेड टीजर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ‘गद्दी है तो हम हैं’ के दमदार टैगलाइन के साथ आ रही यह फिल्म ओरिजिनल ओटीटी सीरीज से बिल्कुल हटकर और बड़े स्केल पर सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दो नए चेहरों की हुई एंट्री

इस बार ‘मिर्जापुर’ की दुनिया में सिर्फ कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भैया (दिव्येंदु) की तिकड़ी ही नहीं बल्कि ये 2 बेहतरीन कलाकार भी गुड्डागर्दी में आग लगाने आ रहे हैं. फैंस इन 2 अभिनेताओं की एंट्री से बेहद खुश हैं. इन दोनों ने पहले भी कई सीरीज और फिल्मों में बेहद शानदार किरदार निभाए हैं.

कौन हैं ये 2 दिग्गज कलाकार?

बता दें कि ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’ के रूप में मशहूर जितेंद्र कुमार इस बार उत्तर प्रदेश के इस खूंखार क्राइम-ड्रामा यूनिवर्स में एक बेहद महत्वपूर्ण और सरप्राइजिंग रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा भोजपुरी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रवि किशन भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं. उनका देसी अंदाज और खूंखार स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म में एंटरटेनमेंट का डबल डोज जोड़ने वाला है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्माताओं के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ केवल सीरीज का एक्सटेंशन नहीं है, बल्कि इसे एक लार्जर-दैन-लाइफ सिनेमाई अनुभव के रूप में डिजाइन किया गया है. वेब सीरीज के दूसरे सीजन में दम तोड़ चुके मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की थियेट्रिकल वर्जन में वापसी दिखाई गई है, जिसने पूरी कहानी के समीकरण बदल दिए हैं. फिल्म के पोस्टर के मुताबिक, यह मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे आप लोग हिंदी और तेलुगु भाषाओं में देख सकेंगे. कहानी में आपको थोड़ा परिवर्तन जरूर देखने को मिलेगा, लेकिन यही परिवर्तन इस फिल्म को सीरीज से अलग और मजेदार बनाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ