Best Netflix Horror Movies: हॉरर फिल्मों के हैं शौकीन, तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 7 फिल्में; उड़ जाएगी रातों की नींद!

Netflix Best Horror Movies: अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं नेटफ्लिक्स पर इन फिल्मों को देखते-देखते आपकी रातों की नींद भी उड़ जाएगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

netflix horror movies
1 / 8

विज्ञापन

द नन 2

द नन 22 / 8

साल 2023 में रिलीज हुई ये हॉलीवुड हॉरर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. 3 साल बाद भी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. वहीं आप भी इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

वश लेवल 2

वश लेवल 23 / 8

1 घंटा 43 मिनट की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप हॉरर फिल्मों में एक है. जानी बोडीवाला, मोनाल गज्जर और हितेन कुमार स्टारर ये फिल्म काला जादू दिखाती है. इसकी कहानी देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.

बुलबुल

बुलबुल4 / 8

तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की इस फिल्म में भी रोंगटे खड़े कर देने वाले हॉरर सीन्स हैं. साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं इस फिल्म की कहानी भी डरावने सीन्स से भरपूर है.

विज्ञापन

ब्रिंग हर बैक

ब्रिंग हर बैक5 / 8

1 घंटा 35 मिनट की इस फिल्म में भी एक से बढ़कर एक हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म की कहानी इतनी खतरनाक है कि कमजोर दिल वाले तो इस फिल्म को अकेले देख ही नहीं सकते हैं. इसे भी आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

शैतान

शैतान6 / 8

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म में भी हॉरर सीन्स देखने को मिलते हैं. हालांकि इस फिल्म में भी काला जादू के बारे में ही दिखाया गया है. इस फिल्म के सीन्स देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा.

विज्ञापन

घोस्ट स्टोरीज

घोस्ट स्टोरीज7 / 8

2 घंटे 24 मिनट की इस फिल्म में भी भूत की डरावनी कहानी देखने को मिलती है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी. वहीं सोशल मीडिया पर आज भी इस फिल्म के काफी चर्चे हैं. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म भी बेस्ट चॉइस है.

काली खुही

काली खुही8 / 8

शबाना आजमी और रीवा अरोरा की इस फिल्म में भी डरावने सीन्स भरे हुए हैं. टेरी समुंद्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी. इस फिल्म में संजीदा शेख भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन