Welcome To The Jungle Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'वेलकम टू द जंगल' ने गाड़े झंडे! एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों
Welcome To The Jungle Advance Booking: अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' इस शुक्रवार यानी 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज डेट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई भी सामने आ गई है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है.

रिलीज का फैंस को इंतजार
2 / 6'वेलकम टू द जंगल' का मेकर्स ने जब से ट्रेलर रिलीज किया है, तभी से इसकी रिलीज को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक को फैंस ने खूब पसंद भी किया.
एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?
3 / 6वहीं अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ 2.77 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.
अब तक कितने बिके टिकट?
4 / 6भारत में 'वेलकम टू द जंगल' के अब तक 40112 टिकट बिक चुके हैं. वहीं फिल्म के 6253 शोज बुक हो चुके हैं. आकंड़ों को देखकर लग रहा है कि पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है.
सबसे ज्यादा कहां-कहां हुई कमाई?
5 / 6एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में की है. महाराष्ट्र में 51.36 लाख, गुजरात में 18.87 लाख, कर्नाटक में 24.96 लाख, मध्य प्रदेश में 17.65 लाख, राजस्थान में 15.6 लाख, उत्तर प्रदेश में 23.61 लाख और दिल्ली में 48.43 कमाई हुई है.
'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट
6 / 6वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ 25-30 सितारे नजर आएंगे. इनमें संजय दत्त, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, परेश रावल, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीस जैसे सितारे शामिल हैं.