Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. 2 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. 2 दिनों में ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. ये ही वजह है कि फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 31 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 52.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 11,256 रहे. पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 5.25 करोड़ का उछाल देखने को मिला. अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में दोगुना उछाल देखने को मिल सकता है. फिल्म ने 2 दिनों में ही ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया है.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के आगे फीकी पड़ी यश की ‘टॉक्सिक’, जानें दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में अब तक 56.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 68.20 करोड़ है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 78.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने वाला है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ऐलान किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था. ये ही वजह है कि फिल्म ने रिलीज होते ही 2 दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का इस दिन आएगा ट्रेलर, जानें सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की स्टारकास्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी को ‘मिर्जापुर’ सीरीज से ही उठाया गया है. वेब सीरीज के तीनों सीजन्स को मिलाकर फिल्म की कहानी को बनाया गया है. वहीं फिल्म के किरदार भी सेम ही हैं. हालांकि कुछ नए किरदार भी फिल्म में नजर आए हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे पुराने सितारे नजर आते हैं. वहीं नए सितारों की बात करें तो फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे सितारे भी रंग जमाते नजर आए.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines