हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Michael या Ginny Wedss Sunny 2… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें कलेक्शन

Michael Vs Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 1: ‘माइकल’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुके हैं. इन दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इन दोनों फिल्मों में से पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने ज्यादा कमाई की है, चलिए इस बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Michael Vs Ginny Wedss Sunny 2 Box Office Collection Day 1: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं इस फिल्म के साथ-साथ ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी रिलीज हुई है. इस फिल्म का भी फैंस को काफी इंतजार था. अब फाइनली दोनों फिल्मों सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. चलिए जानते हैं पहले दिन दोनों फिल्मों में से किसने ज्यादा कमाई की है?

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने पहले दिन 30 लाख की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शो 1,199 रहे. अविनाश तिवारी की इस फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 30 लाख और भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 36 लाख रहा. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office: ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, ‘भूत बंगला’ की धीमी पड़ी रफ्तार, जानिए आज का कलेक्शन

विज्ञापन

‘माइकल’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की फिल्म ‘माइकल’ भी भारत के थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही इस फिल्म ने प्री-पेड शोज में 1.70 करोड़ की कमाई की थी. दोनों के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने अब तक भारत में 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आंकड़ों के हिसाब से ‘माइकल’ ने पहले ही दिन अविनाश तिवारी की फिल्म को धूल चटा दी है.

यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद अब OTT पर गदर मचाने आ रही ये फिल्म, रिलीज से पहले जमकर हुआ था विवाद

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट

फिल्मों की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘माइकल’ मूवी में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है. वहीं यंग माइकल जैक्सन के किरदार में जूलियानो क्रु वाल्डी नजर आ रहे हैं. इन दोनों सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बात की जाए तो इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं. इनके साथ-साथ लिलेट दुबे, सुधीर पांडे और नयनी दीक्षित ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola