---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office: ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, ‘भूत बंगला’ की धीमी पड़ी रफ्तार, जानिए आज का कलेक्शन

Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Box Office Report: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह एक हॉरर फिल्म है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है. हालांकि, 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज यानी 24 अप्रैल को कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस मूवी में खिलाड़ी कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और दिवंगत अभिनेता असरानी ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म को रिलीज करने से पहले इस का भी ‘धुरंधर द रिवेंज’ की तरह पेड प्रीव्यू रखा गया था. मूवी का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को रखा गया था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये छापे थे.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 7वें दिन किया महज इतने का कलेक्शन

---विज्ञापन---

भूत बंगला ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ कमाए थे. हालांकि, फिल्म को पहले वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. बता दें कि मूवी ने शनिवार को 19 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ का कलेक्शन किया था. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म ने आज यानी 24 अप्रैल को 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद मूवी का कुल कलेक्शन 90.15 करोड़ पहुंच करोड़ कमाए है.

यह भी पढ़ें: रणवीर-दीपिका का सुपरहीरो अवतार हुआ वायरल, ‘Shaktimaan’ के लुक ने मचाई सनसनी

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ ने 37वें दिन कितने का किया कलेक्शन

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें, तो यह मूवी 19 मार्च 2026 को रिलीज की गई थी. ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने आज यानी 24 अप्रैल 1.60 करोड़ रुपये छापे हैं, जिसके बाद फिल्म ने भारत में कुल 1124.24 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लिया है और यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सौम्या टंडन, संजय दत्त और सारा अर्जुन अहम किरदार में नजर आए थे. वहीं फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंजट ने दुनिया भर 1768.16 करोड़ रुपये छापे हैं.

First published on: Apr 24, 2026 10:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola