Michael Box Office Collection Day 5: माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' भारत के सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में ही बवाल काट दिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं. वीक डेज में भी सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'किंग ऑफ पॉप' के चर्चे तेज हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
5वें दिन फिल्म ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई है. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 13% रही. वहीं 5वें दिन फिल्म के शोज 2,783 रहे. महज 5 दिनों में माइकल जैक्सन की इस बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: महाभारत के ‘घटोत्कच’ के पीछे कौन था असली चेहरा? जिनकी मिल्टन रीड से मिलती थी शक्ल
---विज्ञापन---
प्री पेड शोज में भी गाड़े थे झंडे
'माइकल' ने प्री पेड शोज में भारत में 1.70 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को भी चौंका दिया था. प्री पेड शोज की कमाई को मिलाकर फिल्म ने पहले दिन 5.4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 21.15 करोड़ है, वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 25.31 करोड़ है. सोशल मीडिया पर भी माइकल जैक्सन के फैंस 'किंग ऑफ पॉप' की बायोपिक पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla का 12वें दिन कैसा हाल? अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन
---विज्ञापन---
फिल्म की स्टारकास्ट
वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में उनके भतीजे जाफर जैक्सन नजर आए हैं. जाफर ने इस फिल्म ने अपना डेब्यू किया है, वहीं फिल्म में जाफर अपने अंकल माइकल जैक्सन के किरदार में इतना ढल गए कि एक पल के लिए भी ये नहीं लगा कि वो जाफर हैं. पूरी तरह से जाफर ने अपने अंकल माइकल जैक्सन के किरदार को पर्दे पर फैंस के बीच उतारा. वहीं माइकल जैक्सन के यंग किरदार को जूलियानो वाल्डी ने निभाया है.
---विज्ञापन---