Box Office Collection: 11वें दिन भी नहीं रुकी Michael की रफ्तार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन लगेगा झटका!

Michael Box Office Collection Day 11: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. भारत में भी करोड़ों की कमाई कर फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

Michael Box Office Collection Day 11

Michael Box Office Collection Day 11: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. अभी भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हो रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है. वहीं भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं. माइकल जैक्सन की बायोपिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रोजाना करोड़ों की बारिश कर रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

भारत में 11वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. फिल्म का क्रेज ऑडियंस में रुकता ही नहीं दिखाई दे रहा है. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.21 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 21% रही. वहीं शोज की बात करें तो 11वें दिन भारत में फिल्म के शोज 1,229 रहे.

विज्ञापन

‘माइकल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने 11 दिनों में भारत में धमाल मचा दिया है. भारत में फिल्म ने अब तक 37.53 करोड़ की कमाई की है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 44.65 करोड़ है. जाफर जैक्सन स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2,604.58 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन

किसने निभाया लीड रोल?

वहीं फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने बखूबी निभाया है. खास बात ये है कि जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन के भतीजे हैं. वहीं जाफर जैक्सन की ये फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म है. अपनी पहली ही फिल्म से जाफर जैक्सन ऑडियंस के दिलों में छा गए हैं. जाफर जैक्सन ने अपने परफेक्ट सीन के लिए माइकल जैक्सन की आवाज तक को हूबहू कॉपी किया. सोशल मीडिया पर जाफर जैक्सन की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ