‘Appadi Podu’ बना चुनावी एंथम, विजय-तृषा कृष्णन के ‘Ghilli’ सॉन्ग पर झूम उठा तमिलनाडु

तमिलनाडु की राजनीति गलियारों में सिनेमा का रंग हमेशा सही काफी गहरा रहा है. लेकिन थलपति विजय की जीत ने इस रंग को और भी यादगार बना दिया है, जिस तरह फिल्म 'घिल्ली' के गाने और चुनावी जीत के संयोग को जोड़ा गया वह वाकई काफी दिलचस्प है.

thalapathy vijay
1 / 7

तमिलनाडु की राजनीति गलियारों में सिनेमा का रंग हमेशा सही काफी गहरा रहा है. लेकिन थलपति विजय की जीत ने इस रंग को और भी यादगार बना दिया है, जिस तरह फिल्म 'घिल्ली' के गाने और चुनावी जीत के संयोग को जोड़ा गया वह वाकई काफी दिलचस्प है.  

विज्ञापन

थलपति विजय

थलपति विजय2 / 7

तमिलनाडु के चुनाव में नतीजे सिर्फ सत्ता का परिवर्तन ही लेकर नहीं आए हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर पुरानी यादें और संगीत का सैलाब भी ले आए हैं. दरअसल, जैसी ही थलपति विजय की टीवीके ने 100 से ज्यादा सीटों पर अपनी बढ़त बनाई, तो विजय के फैंस काफी खुश नजर आए है.

विज्ञापन

तृषा कृष्णन और थलपति विजय का गाना हुआ वायरल

तृषा कृष्णन और थलपति विजय का गाना हुआ वायरल3 / 7

विजय की इस राजनीति जीत को एक फिल्म उत्सव बना दिया है. विजय की इस जीत के बीच खास बात यह है कि तृषा कृष्णन का आज जन्मदिन है, जिसे प्रशंसकों ने एक अद्भुत सहयोग भी माना है.

थलपति विजय की फिल्म का गाना वायरल

थलपति विजय की फिल्म का गाना वायरल4 / 7

दरअसल, जिस दिन तृषा का जन्मदिन है, उसी दिन तमिल सुपरस्टार विजय राजनीति के सिकंदर बनकर उभरे हैं. विजय की इस राजनीतिक जीत पर सोशल मीडिया पर एक गाना जमकर वायरल हो रहा है .इस गाने को लोग काफी ज्यादा शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अप्पड़ी पोडु गाना हुआ वायरल

अप्पड़ी पोडु गाना हुआ वायरल5 / 7

इस गाने का टाइटल 'अप्पड़ी पोडु' है. इस गाने में थलपति विजय और तृषा कृष्णन नजर आए थे. यह गाना साल 2004 में फिल्म 'घिल्ली' में रिलीज हुआ था, जो आज तमिलनाडु के चुनावी माहौल में जमकर वायरल हो रहा है. विद्यासागर का संगीत और के.के की आवाज ने इस गाने को क्लासिक बना दिया है.

घिल्ली फिल्म

घिल्ली फिल्म6 / 7

फिल्म 'घिल्ली' में थलपति विजय और तृषा की जोड़ी को काफी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस गाने में दोनों के डांस मूव्स लोगों को खूब पसंद आए थे आज भी यह गाना लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.

विज्ञापन

अप्पाडी पोडु गाना कब हुआ रिलीज

अप्पाडी पोडु गाना कब हुआ रिलीज7 / 7

इस गाने को शेयर करते हुए यूजर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. दरअसल, एक यूजर ने गाना शेयर करते हुए लिखा,  "आज 'अप्पाडी पोडु' सिर्फ एक गाना नहीं है... यह एक भावना है"

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन