---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. रितेश की फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बांग्ला' के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज किया गया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म 'राजा शिवाजी' और 'भूत बांग्ला' ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ फिल्म को रितेश देशमुख के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. इतना ही नहीं फिल्म में रितेश देशमुख ने लीड रोल भी निभाया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिनों का समय हो चुका है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि फिल्म ने 4 दिनों में कितने का कलेक्शन किया है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बांगला’ को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘भूत बंगला’ को चटाई धूल

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. बता दें कि राजा शिवाजी फिल्म को दो भाषा में रिलीज किया गया है हिंदी और मराठी. फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ और मराठी भाषा में 8 करोड़ पर छापे थे. इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान. भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन. फरीदा खान और विद्या बालन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म ने आज यानी 4 मई को 4.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. मूवी ने हिंदी भाषा में 1.04 करोड़ तो वही मराठी भाषा में 3.17 करोड रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 4 दिनों में 38.11 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की इन 5 फिल्मों को देखकर बन जाएगा दिन, कहानी ऐसी की अधूरा छोड़ नहीं पाएंगे आप

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ ने 18वें दिन कितने का किया कलेक्शन

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. दरअसल, जब से रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हुई है, तो खिलाड़ी कुमार की फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया है. भूत बंगला ने 18वें दिन यानी 4 मई को मूवी ने महज 1.75 करोड़ रुपये ही छाप पाई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 144.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वही फिल्म ने दुनियाभर में 227.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

First published on: May 04, 2026 10:45 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola