हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Met Gala में सबसे ज्यादा शामिल होने वाली भारतीय स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा, रेड कार्पेट पर कब-कब दिखाया जलवा?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने लुक और ग्लैमर से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। सोशल मीडिया से लेकर टॉक ऑफ द टाउन तक पीसी की चर्चा सुनने में मिल जाती है।

विज्ञापन
Met Gala, priyanka chopra

दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट मेट गाला 2025 का आगाज आज 5 मई को होने वाला है। इस इवेंट से जुड़े फैंस इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेट गाला एक ऐसा इवेंट है, जिसमें तमाम भारतीय स्टार्स अपना जलवा दिखाते हैं। इस लिस्ट में ग्लोबल स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर आता हैं क्योंकि पीसी मेट गाला में सबसे ज्यादा शामिल होने वाली इडियन स्टार हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस कब-कब मेट गाला में शामिल हुई हैं?

कब-कब प्रियंका ने मेट गाला में दिखाया जलवा?

2017 में डेब्यू

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया था। इस दौरान पीसी ने राल्फ लॉरेन के ट्रेंच कोट ड्रेस में इस फैशन इवेंट में डेब्यू किया था। प्रियंका के इस कोट में एक लंबी टेल भी थी। इस दौरान निक जोनस भी थे और यही से दोनों की लव-स्टोरी की शुरुआत भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

2018 में भी की शिरकत

इसके बाद साल 2018 में भी प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया था। इस दौरान पीसी ने थीम ‘हैवनली बॉडीज’ के लिए राल्फ लॉरेन की मरून वेलवेट गाउन और गोल्ड बीज्ड हुड पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा पीसी के इस लुक की खूब तारीफ भी हुई थी।

विज्ञापन

2019 में भी सबको चौंकाया

साल 2019 में भी मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका अपना जलवा दिखाने से नहीं चूकीं और उन्होंने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया था। इस दौरान प्रियंका ने ‘कैंप: नोट्स ऑन फैशन’ थीम में डायर की सिल्वर गाउन और सिल्वर-फ्रॉस्टेड मेकअप कैरी किया था। एक्ट्रेस के लुक से ना सिर्फ इवेंट के लोग बल्कि फैंस भी हैरान रह गए थे।

2023 में छा गई थीं पीसी

2023 में प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से मेट गाला के रेड कार्पेट पर उतरी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने वालेंटिनो की ब्लैक गाउन और बुल्गारी जूलरी में ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ में छा गई थीं। लोगों ने तब भी पीसी की खूब तारीफ की थीं। इतना ही नहीं इस साल भी प्रियंका इस इवेंट में शामिल होने वाली हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भारत की नजर से अभी भी चूके पाक स्टार्स के इंस्टा, कब पड़ेगी इन पर नजर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola