भारत की नजर से अभी भी चूके पाक स्टार्स के इंस्टा, कब पड़ेगी इन पर नजर?

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सरकार ने पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी कुछ पॉपुलर पाक स्टार्स ऐसे हैं, जिनको बैन नहीं किया गया है।

Pak stars instagram not banned in india

Pak stars instagram not banned in india

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस टेंशन के बाद इंडिया ने सख्ती दिखाते हुए तमाम पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को हिंदुस्तान में बैन कर दिया, जिसमें फवाद खान, हानिया आमिर, मावरा होकेन, माहिरा खान, वहाज अली, युमना जैदी सहित तमाम स्टार्स के नाम शामिल हैं। हालांकि, पाक के अभी भी कुछ पॉपुलर स्टार्स हैं, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स इंडिया में एक्टिव हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

किन पाक स्टार्स के इंस्टा पर अभी तक बैन नहीं?

फहाद मुस्तफा

इस लिस्ट में पाक एक्टर फहाद मुस्तफा का नाम शामिल है। मुस्तफा के इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी तक इंडिया में बैन नहीं किया गया। भारत में फहाद के इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी भी एक्टिव देखा जा रहा है। मुस्तफा सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हैं और खुद से जुड़े पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं। अभी तक भारत सरकार की नजर फहाद के इंस्टा पर नहीं पड़ी हैं।

विज्ञापन
Fahad Mustafa

Fahad Mustafa

दानानीर मोबीन

पॉपुलर पाक एक्ट्रेस दानानीर मोबीन भी इस लिस्ट में आती हैं। जी हां, दानानीर मोबीन के इंस्टाग्राम को भी खबर लिखे जाने तक इंडिया में बैन नहीं किया गया है। इन दिनों दानानीर मोबीन पॉपुलर पाक ड्रामा ‘मीम से मोहब्बत’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि भारत सरकार कब दानानीर मोबीन के इंस्टा को इंडिया में बैन करती है या फिर वो इससे बच जाएंगी।

विज्ञापन
Dananeer Mobeen

Dananeer Mobeen

जन्नत मिर्जा

फेमस पाकिस्तानी फिल्म ‘तेरे बाजरे दी राखी’ की एक्ट्रेस जन्नत मिर्जा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी अभी तक इंडिया में बैन नहीं किया गया है। जन्नत मिर्जा भी इंडिया में एक्टिव हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रही हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि कब जन्नत मिर्जा के अकाउंट पर सरकार की नजर पड़ती है।

विज्ञापन
Jannat Mirza

Jannat Mirza

पाक को लेकर सख्त है भारत

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इंडिया ने पाक की तमाम चीजों पर रोक लगा दी है। अब देखना होगा कि क्या भारत सरकार इन अकाउंट्स को भी बैन करती है या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ