दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट ‘मेट गाला’ का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस इवेंट में दुनियाभर के तमाम स्टार्स अपने फैशन का जलवा दिखाते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम सितारे इस इवेंट में शामिल होते हैं। फिल्मी सेलेब्स के अलावा मशहूर डिजाइनर और सांस्कृतिक प्रतीक भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हैं। इस इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शिरकत किया करते थे, लेकिन अब कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को इस इवेंट से बैन किया गया है।
मेट गाला में बैन हैं डोनाल्ड ट्रंप
शेनोज के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो कभी मेट गाला में नियमित रूप से शामिल होते थे अब वो इस इवेंट से ब्लैकलिस्टेड हैं। साल 2017 में जेम्स कॉर्डन के साथ लेट शो पर एक इंटरव्यू में विंटोर ने ट्रंप को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में नामित किया, जिसे वह फिर कभी आमंत्रित नहीं करेंगी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मेलानिया का आधिकारिक तौर पर नाम नहीं लिया था। इसके बाद से ही कथित तौर पर ट्रंप परिवार इस इवेंट में नहीं देखा गया।
मेलानिया को किया था प्रपोज
गौरतलब है कि साल 2016 के बाद से ही इवांका ट्रंप मेट गाला की शोभा नहीं बढ़ा रही हैं। हालांकि, उनके बैन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शेनोज की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा लगता है कि पूरी ट्रंप फैमिली को इस फैशन शो से बैन कर दिया गया है। वैसे इसको लेकर ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि मेट गाला में ही ट्रंप ने मेलानिया ट्रंप को प्रपोज भी किया था।
भारतीय स्टार्स भी बढ़ाते हैं शोभा
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट में हिंदी सिनेमा के भी तमाम स्टार्स शामिल होते हैं और अपने देश का नाम रोशन करते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी, नताशा पूनावाला, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स शामिल हैं। इस साल कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी इस इवेंट में शिरकत करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf का बोनस ट्रेलर रिलीज, शादी की उलझनों में दिखे Rajkummar Rao
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
9 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
11 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
12 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
15 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines