Bhool Chuk Maaf का बोनस ट्रेलर रिलीज, शादी की उलझनों में दिखे Rajkummar Rao

इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है और फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज गिफ्ट दिया है और फिल्म का बोनस ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

Bhool Chuk Maaf bonus trailer

Bhool Chuk Maaf bonus trailer

राजकुमार राव और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के रिलीज होने का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ी ट्रीट दे दी है। जी हां, मेकर्स ने फिल्म का बोनस ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जैसे ही फिल्म का बोनस ट्रेलर रिलीज हुआ, वैसे ही ये सोशल मीडिया पर छा गया।

फिल्म के बोनस ट्रेलर में क्या?

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के बोनस ट्रेलर की बात करें तो इस एक मिनट इक्कीस सेकंड के ट्रेलर में राजकुमार राव अपनी शादी की उलझनों में फंसे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में एक्टर अपनी शादी की हल्दी की रस्म में फंसे हैं और इससे निपटने के लिए वो तमाम कोशिशें करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए वो कभी सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो कभी गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म के बोनस ट्रेलर को देखकर कोई भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएगा।

मेकर्स ने दिया खास कैप्शन

फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर भी इस बोनस ट्रेलर की झलक शेयर की है। हालांकि, पोस्ट को शेयर करते हुए निर्माताओं ने खास कैप्शन भी लिखा है। मेकर्स ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि रंजन बनाना चाहता है तितली को अपनी वाइफ, पर भसड़ से भरी है उसकी लाइफ। क्या हल्दी पर ही इसकी कहानी अटकी रहेगी या आगे भी बढ़ेगी? इसके आगे लिखा है कि मनोरंजन, हंसी और सभी फीलिंग्स से भरपूर सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म बस आपसे चार दिन दूर है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसके साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस वक्त थिएटर्स में कई फिल्में हैं। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ