MC Square Grand Welcome: जानें एक किसान का बेटा कैसे बन गया इतना बड़ा रैपर, विराट कोहली भी हैं इनके फैन

MC Square Grand Welcome: जानें एक किसान का बेटा कैसे बन गया इतना बड़ा रैपर, विराट कोहली भी हैं इनके फैन

MC Square Grand Welcome: जानें एक किसान का बेटा कैसे बन गया इतना बड़ा रैपर, विराट कोहली भी हैं इनके फैन

विज्ञापन

नई दिल्ली: अभिषेक बेंसला, जिन्हें आज एमसी स्क्वायर (MC Square real name Abhishek Bensla) के नाम से जाना जाता है, वो भारत के पहले रैप/हिप-हॉप रियलिटी शो एमटीवी हसल का दूसरा सीजन जीत चुके हैं। अभिषेक के स्टेज नाम MC Square आज हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। शो जीतने के बाद वो अपने घर हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

वहां पहुंचते ही उन्होंने सभी का देसी अंदाज में अभिवादन करते हुए कहा “सबको मेरी तरफ से राम राम।” बता दें, सिंगर/ रैपर MC Square का गाना ‘राम राम’ काफी लोकप्रिय है और उन्होंने इसी अंदाज में अपने सभी प्रशंसकों की रैली को संबोधित किया। ये देखने के बाद वहां मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

MC Square का ग्रैंड वेलकम

इतना ही नहीं उन्होंने अपने स्वागत के दौरान ये भी कहा कि, “मेरे लिए ये एक सपने जैसा है… मैंने सोचा था की मैं अच्छा करुंगा। लेकिन इतना अच्छा करुंगा ये मैंने नहीं सोचा था।” गौरतलब हो कि MC Square की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि खुद धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा समेत पूरे देश में उनके हजारों प्रशंसक बन चुके हैं।

विज्ञापन

‘बदमास छोरा’ गायक एमसी स्क्वायर हरियाणा के पलवल के भावना से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने गृहनगर के लोक गीत रागिनी से प्रेरणा ली और 2016 में रैपिंग में अपनी यात्रा शुरू की।

https://www.instagram.com/reel/Ck0cl9wpFxA/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, “मैंने 5-6 साल पहले रैप करना शुरू किया था और यह सब यादृच्छिक था। मैं कविता, गजल लिखता था। मेरे दोस्त हिमांशु भट्ट ने मुझे HUSTLE 2.0 से परिचित कराया, लेकिन मुझे यकीन नहीं था क्योंकि मैंने सोचा था कि ये सभी रियलिटी शो स्क्रिप्टेड थे, लेकिन फिर मुझे दिल्ली के ऑडिशन के लिए ‘हसल’ के क्रू का फोन आया और आज मैं यहां हूं।”

MC Square नाम के पीछे की कहानी

“बचपन से, मुझे हमेशा विज्ञान की किताबें पढ़ने में दिलचस्पी रही है, और आइंस्टीन का एक समीकरण है, E=mc2, जिसका अर्थ है कि ऊर्जा प्रकाश वर्ग की गति के द्रव्यमान के बराबर (Energy equals mass times the speed of light squared) होती है। हिप-हॉप मेरे लिए ऊर्जा की तरह है और ऐसे मुझे अपने मंच का नाम कैसे मिला।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Ckn-pc1DLaZ/?utm_source=ig_web_copy_link

एक किसान के बेटे हैं MC Square

अपने परिवार और बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए MC Square कहते हैं कि, “खेती बाड़ी से ताल्लुक होने के कारण यह मेरे लिए थोड़ा कठिन था क्योंकि हमारे क्षेत्र में वे हिप हॉप या रैप के बारे में भी नहीं जानते हैं। साथ ही मैं एक ऐसे परिवार से आता हूं जहां हिप-हॉप के बारे में बात करना भी अच्छा नहीं माना जाता है और मुझे अपने रैपिंग करियर के बारे में अपने परिवार को समझाने में काफी समय लगा।”

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ