Sonam Kapoor ने बेटे वायु के लिए बनवाया आलीशान कमरा, यहां देखें इनसाइड पिक्स

Sonam Kapoor ने बेटे वायु के लिए बनवाया आलीशान कमरा, यहां देखें इनसाइड पिक्स

Sonam Kapoor ने बेटे वायु के लिए बनवाया आलीशान कमरा, यहां देखें इनसाइड पिक्स

मुंबई: बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त को पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे ‘वायु’ का स्वागत किया। तबसे से वो मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने बेटे वायु (Sonam Kapoor’s son Vayu) की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन अब उनके कमरे की झलक उन्होंने जरूर फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

सोनम ने बेटे वायु (Vayu’s Nursery) की नर्सरी की एक झलक देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया, साथ में इस सुंदर नर्सरी की तस्वीरें साझा की। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नर्सरी को नेचर को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बहुत सारे लकड़ी के फर्नीचर से लेकर मिट्टी के रंगों के उपयोग तक इसे काफी प्यार से डिजाइन किया गया है। छोटे से वायु के लिए बड़ा सा पालने वाला बेड लगाया गया है। इसी के साथ कुछ सुंदर अलमारियों को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमरे में प्राकृतिक रोशनी लाने के लिए एक बड़ी सी खिड़की भी है। तस्वीरों को साझा करते हुए, सोनम ने एक लंबा नोट लिखा, जिसे उन्होंने ‘अप्रिसिएशन पोस्ट’ कहा। इसमें उन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर को उनके मुंबई के घर में सब कुछ एक साथ रखने में मदद करने के लिए धन्यवाद कहा।

विज्ञापन

सोनम कपूर और आनंद आहूजा का रिश्ता

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2018 में बिजनेस मैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। बीते महीने 20 अगस्त को सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। वहीं फैंस को इंतजार है कि कब सोनम अपने बेटे का फेस कब रिवील करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ