बरसाती में काटी रातें, दूसरों के सेट पर घुसकर खाया खाना; कौन हैं ये एक्टर आपने पहचाना?

Bollywood Actor Struggle Story: बॉलीवुड के एक एक्टर हैं जो शुरुआती दिनों में बरसाती में रहने पर मजबूर थे। कभी-कभी पूरा दिन भूखा रहकर तो कभी दूसरों के सेट पर घुसकर पेट भी भरा करते थे।

Bollywood Actor Struggle Story

Bollywood Actor Struggle Story

विज्ञापन

Bollywood Actor Struggle Story: बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर है जिसे आज इरफान खान की तरह ही दर्शकों का प्यार मिल रहा है। उन्हें इंडस्ट्री का फाइनेस्ट एक्टर भी कहा जाता है। फिल्मों में तो उन्होंने अपनी धाक जमा ही दी है, लेकिन ओटीटी पर उनका ऐसा रौब जमा है जिसके आगे सब फीके लगते हैं। आज ये एक्टर कामयाबी की बुलंदियों पर हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पास खाने तक के पैसा नहीं हुआ करते थे। अपने लिए खान ढूंढना उस वक्त एक्टर की सबसे बड़ी समस्या थी। यहां जिसकी बात हो रही वो नाम सुनकर आप भी चौंक सकते हैं। जिसने अपनी लाइफ में खाने को लेकर भी स्ट्रगल किया है वो एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) हैं।

दिल्ली में बरसाती में रहते थे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने कामयाबी का स्वाद चखने से पहले मुंबई जैसे शहर में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी जुगाड़ लगाए थे। मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि वो दिल्ली में अपने स्ट्रगलिंग के दौर में बरसाती में भी रह चुके हैं। वो बरसाती में बिताए समय को याद कर आज भी कांप उठते हैं। मनोज बाजपेयी ने रिवील किया है कि वो मुखर्जी नगर में रहा करते थे। बरसाती में रहना का एक फायदा था कि वो सस्ती होती हैं, लेकिन इसका एक नुकसान भी है कि गर्मियों में बेहद गर्म और सर्दियों में बेहद ठंडी रहती हैं। अगर बाहर का टेंपरेचर 40 डिग्री हो तो बरसाती के अंदर 45 डिग्री महसूस होता था।

Advertisment

मुंबई में और भी खराब हुई हालत

मनोज बाजपेयी ने बरसाती में रहने को नर्क के बराबर बताया है। आपको बता दें, मनोज बाजपेयी इसके बाद मुंबई शिफ्ट हो गए थे। नए शहर में उनकी मुश्किलें और चुनौतियां भी अलग थीं। मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंटरव्यू में रिवील किया कि जब वो दिल्ली में रहते थे तो ज्यादातर काम में बिजी रहते थे। वो 18 घंटे काम करते थे, थिएटर से पैसे नहीं मिलते थे बावजूद इसके वो कभी भूखे नहीं सोए। उनका एक दोस्त था जो अपनी आधी रोटी उनके साथ बांटता था। लेकिन मुंबई तो और भी मुश्किल था क्योंकि एक्टर का कहना है कि वो न सिर्फ फिजिकली खराब थे बल्कि इमोशनली और मेंटली भी डाउन थे। वो सिर्फ काम की तलाश में भटकते रहते थे।

विज्ञापन

खाने के लिए करते थे अलग-अलग जुगाड़

मनोज बाजपेयी ने बताया है कि वो उस दौरान पूरी तरह से कंगाल थे। मुंबई काफी महंगी जगह है, जहां इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपको अपना अगला खाना कहां मिलेगा? ऐसे में वो पूरे दिन भूखे रहते थे और जब काम के लिए प्रोडक्शन वालों के पास जाते तो वो उन्हें भगा देते। लेकिन इस शहर ने उन्हें एक नई चीज सिखा दी, जिससे वो कभी भूखे नहीं रहे। दरअसल, मनोज बाजपेयी ने खाने का इंतजाम करने के तरीके सीख लिए थे। वो सेट पर ठीक उसी समय जाते थे जब लंच ब्रेक होता था। एक्टर पहले किसी जाने-पहचाने चेहरे को ढूंढते थे और फिर बातचीत बढ़ाते हुए यहां तक पहुंच जाते थे कि सामने वाला कहता था, ‘मैं कुछ खाने जा रहा हूं, क्या तुम भी साथ आना चाहोगे?’ और वो कहते ‘जरूर’।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ