---विज्ञापन---

Mamta Kulkarni के परिवार में कौन-कौन? एक का शबाना आजमी से कनेक्शन, दूसरी कर चुकी अभिषेक बच्चन संग काम

Mamta Kulkarni Family: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के परिवार का बॉलीवुड और साउथ सिनेमा को खास कनेक्शन है। उनके पिता मुंबई पुलिस में थे। आइए उनके परिवार में कौन-कौन है? इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

---विज्ञापन---

Mamta Kulkarni Family: अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी साध्वी बन गई हैं और आध्यात्म की राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने सांसारिक जीवन से संन्यास लेकर दीक्षा ले ली हैं। वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। 24 जनवरी 2025 को महाकुंभ में संगम तट पर पिंडदान करके पवित्र स्नान करने के बाद उन्होंने दीक्षा ली। अब उनका नाम ‘ममता नंद गिरी’ होगा।

1992 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली ममता कुलकर्णी हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। ममता कुलकर्णी ने 12 साल के करियर में 40 से ज्यादा फिल्में की। वहीं अगर उनके परिवार की बात की जाए तो शायद ही इस बारे में कोई जानता होगा कि उनका कनेक्शन मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी से है और उनके परिवार के एक सदस्य का कनेक्शन एक्टर अभिषेक बच्चन से है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

2 रिश्तेदारों का दक्षिण भारतीय सिनेमा से कनेक्शन

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, ममता कुलकर्णी की मां आध्यात्मिक प्रवृति की महिला थीं। इसलिए मशहूर TV धारावाहिक रामायण के निर्माता रामानंद सागर उन्होंने अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस कास्ट करना चाहते थे, लेकिन शादी होने वाली थी, इसलिए उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। ममता के पिता मुकुंद कुलकर्णी मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे। उनकी 2 बहनें मिथिला एवं मोलिना हैं। मोलिन दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस थीं, लेकिन मोलिना को संजय कदम से शादी के बाद करियर छोड़ना पड़ा, क्योंकि ससुराल वालों ने एक्टिंग करने की परमिशन नहीं दी।

मशहूर एक्ट्रेस तन्वी आजमी ममता कुलकर्णी की चचेरी बहन हैं। तन्वी आजमी मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी की भाभी हैं। उनके भाई बाबा आजमी की पत्नी हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक्ट्रेस सैयामी खेर ममता कुलकर्णी की भतीजी हैं, क्योंकि वे तन्वी आजमी के भाई अद्वैत खेर की बेटी हैं। तन्वी आजमी और अद्वैत खेर अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस उषा किरण के बच्चे हैं। सैयामी फिल्म घूमर में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

फिल्म एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं ममता कुलकर्णी

ममता अपनी ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी लिख चुकी हैं, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वे अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी खूबसूरती को देखते हुए उनकी मां ने उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी मां का सपना उन्हें एक्ट्रेस बनते देखना था, इसलिए उनके सपने को पूरा करने के लिए ही वे फिल्मों में काम करने लगीं।

1992 में तिरंगा मूवी से शुरुआत करने के बाद ममता कुलकर्णी ने तीनों खान के साथ काम किया। कई हिट सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें करण अर्जुन भी शामिल है। उनकी आखिरी सफल फिल्म साल 2001 में छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर थी। उन्होंने 2002 में करियर की आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम की। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मलयालम फिल्मों में भी काम किया।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2025 07:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola