मशहूर फिल्ममेकर Khalid Rahman-Ashraf Hamza हुए थे अरेस्ट, ड्रग्स से जुड़ा मामला

फेमस मलयालम फिल्ममेकर खालिद रहमान-अशरफ हमजा सहित एक अन्य को पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक्साइज अधिकारी को टिप मिलने पर ये कार्रवाई की गई। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Khalid Rahman, Ashraf Hamza

Khalid Rahman, Ashraf Hamza

विज्ञापन

फिल्मी दुनिया के सितारे किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। फिर चाहे वो कोई खुशखबरी हो या फिर कोई बुरी खबर। इस बीच अब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से खबर आई है कि फेमस मलयालम फिल्ममेकर खालिद रहमान-अशरफ हमजा सहित एक अन्य को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इन तीनों लोगों को हाइब्रिड गांजा रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट की मानें तो आज 27 अप्रैल की सुबह को एक्साइज अधिकारी को टिप मिलने पर ये कार्रवाई की गई। रात को करीब 2 बजे कोच्चि स्थित फ्लैट पर छापा मारा गया और इस दौरान इन तीनों लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया। हालांकि, बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि इन तीनों के पास से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा भी मिला है, जो पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अपनी आगे की जांच कर रही है।

Advertisment

कौन है तीसरा शख्स?

वहीं, अगर खालिद रहमान-अशरफ हमजा के अलावा तीसरे शख्स की बात करें तो उसकी पहचान शालिफ मोहम्मद के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर इन दोनों फिल्ममेकर का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। वहीं, अगर छापा मारने वाले फ्लैट की बात करें तो इसे सिनेमैटोग्राफर समीर ताहिर ने किराए पर लिया है। जैसे ही अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की है।

पुलिस ने की कार्रवाई

इतना ही नहीं बल्कि छापेमारी के बाद एक अधिकारी ने ‘मनोरमा’ को बताया कि उन्होंने फ्लैट से तीन लोगों को अरेस्ट किया है और हाइब्रिड गांजा जब्त कर लिया। साथ ही इन लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 20 (बी) (II) ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब हम थापा मारने वहां पहुंचे तो वो इसके सेवन की तैयारी करने में लगे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ