Sitaare Zameen Par कब होगी रिलीज? Aamir Khan ने रिवील की डेट

आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारें जमीन पर’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म की रिलीज डेट आते ही फैंस बेहद खुश हो गए हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी?

Sitaare Zameen Par, Aamir Khan

Sitaare Zameen Par, Aamir Khan

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का भी फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब आमिर ने खुद फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है। जी हां, आमिर खान ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी?

आमिर खान ने रिवील की डेट

दरअसल, पिंकविला संग बातचीत में एक्टर आमिर खान ने कहा कि अपनी इस फिल्म को उन्होंने 20 जून 2025 को रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद फैंस खुशी से झूम उठे और अब इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आमिर खान की ये फिल्म कई मायनों में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में है। फिल्म के लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

Advertisment

फिल्म ‘तारे जमीन पर’

आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी बताया जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान के संग ‘तारे जमीन पर’ अभिनेता दर्शील सफारी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी मुख्य रोल में दिखेंगी। फिल्म को लेकर फैंस में चर्चा होती रहती है और अब इसकी रिलीज डेट भी आ गई है, तो इसका बज और बढ़ जाएगा।

लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर

वहीं, अगर आमिर खान की बात करें तो अभिनेता लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर हैं। आमिर को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर ‘लाला सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। वहीं, अब एक्टर एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार है। जाहिर है कि इतने दिनों बाद आमिर स्क्रीन पर नजर आएंगे, तो फैंस और दर्शकों को इससे बेहद उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ