शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में मशहूर एक्टर बाला गिरफ्तार, वाइफ और बेटी से जुड़ा मामला

Malayalam Actor Bala Arrested: मलयालम एक्टर बाला को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बेटी की ओर से लगाए गए शारीरिक उत्पीड़न के आरोप के बाद की है।

Malayalam Actor Bala Arrested

Malayalam Actor Bala Arrested.

विज्ञापन

Malayalam Actor Bala Arrested: हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक कई सेलिब्रिटी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। अब एक और एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर बाला को आज सुबह गिरफ्तार किया है। साथ ही एक्टर के मैनेजर राजेश और अनंत कृष्णन को हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक्टर बाला की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी जेजे एक्ट और नारीत्व का अपमान करने के लिए गैर जमानती धारा के तहत की गई है।

Advertisment

एक्स वाइफ ने लगाया था आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वक्त पहले मलयालम एक्टर बाला पर उनकी एक्स वाइफ अमृता सुरेश ने घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया था। अमृता का कहना था कि पति की हिंसा और मारपीट की वजह से उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हो गई थी, जिसके लिए उन्हें लगातार अपना इलाज कराना पड़ रहा था।

उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद से वो लगातार ट्रामा से गुजरी हैं। वहीं बाला के पूर्व ड्राइवर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कथित तौर पर इस बात की पुष्टि की थी। ड्राइवर का कहना था कि उसने बाला को अमृता के साथ गलत व्यवहार करते हुए खुद देखा था।

विज्ञापन

बेटी ने लगाया था शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि एक्टर बाला पर लगे एक्स वाइफ के बाद यह मामला यहीं नहीं थमा। एक्टर की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्टर ने फेसबुक लाइव करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद ठहराया। बाला ने कहा, ‘कम से कम तुमने मुझे पिता के रूप में एक्सेप्ट तो किया। इसके लिए तुम्हारा धन्यवाद।’ इसके बाइ एक्टर ने उन सभी आरोपों को नकार दिया जो उनकी बेटी की ओर से लगाए गए थे।

विज्ञापन

एक्टर ने फेसबुक लाइव में दी थी सफाई

बाला ने फेसबुक लाइव में कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी को नुकसान पहुंचाने की कभी कोशिश नहीं की है। उन्होंने कहा था, ‘मेरी जिंदगी का यह सबसे दर्दभरा एक्सपीरियंस है लेकिन मैं फिर भी आपसे बहस नहीं करूंगा। जो पिता अपनी बेटी से बहस करता है, वो पुरुष नहीं होता है।’

विज्ञापन

अब पुलिस ने एक्टर बाला को पूर्व पत्नी और बेटी के आरोपों और शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाला के अलावा उनके मैनेजर राजेश और अनंत कृष्णन को भी एक्टर के कोच्चि स्थित घर से हिरासत में लिया गया है।

जल्द अदालत में होंगे पेश

उधर, कदवंतरा पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों ही एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें 3 लोगों को संदिग्ध बताया गया। शिकायत में बाला को मुख्य आरोपी बताया गया है। वहीं दूसरा आरोपी मैनेजर राजेश और तीसरा आरोपी फिल्म फैक्ट्री के संस्थापक अनंत कृष्णन को बताया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ