Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड के कई सेलेब्स

Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। जानिए इस दौरान कौन-कौन आया।

Malaika Arora Father Prayer Meet

Malaika Arora Father Prayer Meet

Malaika Arora Father Prayer Meet: 11 सितंबर की सुबह मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। अभिनेत्री मलाइका उस वक्त पुणे में थी जब उन्हें ये खबर मिली। एक्ट्रेस के घर सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक के बाद कई सितारे मलाइका के घर धीरे-धीरे पहुंचने लगा। हर कोई इस न्यूज को सुनकर दौड़ा-दौड़ा मलाइका के घर पहुंचा। इस दौरान मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे। उन्होंने मलाइका को इस दुख की घड़ी में संभाला। शुक्रवार को दिवंगत अनिल मेहा के लिए प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें कई सेलेब्स नजर आए। चलिए आपको बताते हैं इस दौरान कौन-कौन पहुंचा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

करीना-करिश्मा मलाइका के घर पहुंचीं

शुक्रवार को मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प के घर पर ही प्रार्थना सभा रखी गई थी। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फ्रेंड मलाइका अरोड़ा का दुख बांटने के लिए पहुंचीं। करीना कपूर अब तक मलाइका के हर सुख-दुख में साथ रही हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है, जो कि इस दुख की घड़ी में भी देखने को मिली। करीना के अलावा उनकी बहन करिश्मा भी इस दौरान मलाइका की मां के घर जाते हुए दिखीं। आपको बता दें करिश्मा भी मलाइका अरोड़ा की बेहद करीबी दोस्त हैं। करीना-करिश्मा दोनों बहने मलाइका और अमृता की काफी अच्छी फ्रेंड हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

तुषार कपूर-श्वेता बच्चन भी आए नजर

इस दौरान मलाइका अरोड़ा की मां के घर जाते हुए अभिनेता तुषार कपूर और श्वेता बच्चन को भी देखा गया। हालांकि कई सितारे मलाइका के घर अब तक नहीं पहुंचे हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान जैसे कई नामचीन सेलेब्स शामिल हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

देर रात सलमान खान भी मलाइका के घर पहुंचे

आपको बता दें गुरुवार देर रात को अभिनेता सलमान खान को भी मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी थे इसलिए वो ना तो मलाइका के पिता के अंतिम संस्कार में जा पाए थे और ना ही वो उनके घर पर पहले दिन जा पाए थे। सलमान खान जैसे ही अपनी फिल्म से फ्री हुए वो अपनी एक्स भाभी का दुख बांटने के लिए उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन

केस की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच के आधार पर मुंबई पुलिस ने बताया है कि मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत आत्महत्या ही लग रही है। मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने मीडिया को बताया कि फोरेंसिक और पुलिस टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ