Malaika Arora Father Death: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हो गया है। अनिल मेहता को आखिरी विदाई देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। अरबाज खान से लेकर शूरा, करीना, करिश्मा, गीता सहित कई बॉलीवुड सितारे पीड़ित परिवार की हिम्मत बांधते नजर आए। इस दौरान अर्जुन कपूर पल-पल मलाइका के साथ नजर आए और एक भी पल के लिए उन्होंने एक्ट्रेस को अकेला नहीं छोड़ा। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन जैसे ही ये खबर आई तो कहा गया था कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है। हालांकि कुछ बयान ऐसे हैं, जो ये साबित करते हैं कि अनिल मेहता ने सुसाइड नहीं किया है। आखिर क्या हैं वो तीन बयान? आइए जानते हैं…
सुसाइड एंगल हो सकता है झूठ
करीबी का बयान
दरअसल, जैसे ही खबर आई कि मलाइका के पिता का निधन हो गया है, तो कहा जाने लगा कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है। हालांकि उनके एक करीबी ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अनिल मेहता सुसाइड नहीं कर सकते। अनिल बेहद कमाल के इंसान थे और उनके साथ ऐसी कोई मजबूरी नहीं थी, जिसकी वजह से वो इतने बेबस हों कि सुसाइड कर लें।
मां ने बताया कैसे थे अनिल?
अनिल मेहता को लेकर मलाइका की मां का भी यही कहना है कि वो एकदम ठीक थे और उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। एक्ट्रेस की मां ने खुलासा किया कि उनका अपना एक रूटीन था, जिसको वो फॉलो करते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था और इसके अलावा वो बिल्कुल ठीक थे। जैसे ही मलाइका की मां को पता लगा कि अनिल बालकनी में नहीं हैं, तो उन्होंने नीचे देखा और उन्हें लगा कि कुछ बड़ा हो गया है।
पड़ोसियों ने भी किया साफ
इस मामले में अनिल के पड़ोसियों ने भी अपना बयान दिया है। अनिल के बारे में बात करते हुए उनका कहना है कि अनिल बेहद खुशमिजाज और मिलनसार इंसान थे। उन्हें देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वो किसी बीमारी से परेशान थे या फिर कोई और बात उन्हें अंदर से खा रही थीं। हालांकि अनिल को किस बात का दुख था या वो ठीक थे इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। अनिल को क्या परेशानी थी इसके बारे में तो वो खुद ही जानते थे।
पुलिस कर रही मिसिंग डायरी की तलाश
गौरतलब है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा था कि हर एंगल की जांच की जा रही है और जो भी सामने आएगा, तो बताया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने जांच की है और पुलिस को अनिल के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन इस केस में दावा किया जा रहा है कि अनिल एक डायरी लिखते थे।
मिसिंग डायरी में खुल सकते हैं कई राज?
जी हां, सूत्रों ने इसका दावा किया है और जानकारी मिली है कि अनिल अपनी डायरी में रोजमर्रा की चीजें लिखते थे, लेकिन ये कड़ी भी वहां जाकर फंस गई जब पुलिस को अनिल की ये डायरी भी नहीं मिली। जांच टीम अनिल की इस डायरी की तलाश कर रही है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि अनिल की इस डायरी में घटना से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा हो सकता है। वैसे तो अभी तक कथित तौर पर ही ये कहा जा रहा है कि अनिल ने सुसाइड किया है, लेकिन अगर सच में अनिल ने आत्महत्या की है, तो हो सकता है कि उनकी डायरी में इसको लेकर कुछ हिंट या फिर सुसाइड की वजह का खुलासा हो जाए, लेकिन इश वक्त पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनिल मेहता की डायरी को ढूंढना है। देखने वाली बात होगी कि क्या पुलिस इस डायरी को खोज पाएगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- Hina Khan की कैंसर से कैसी हो गई हालत? बीमारी-ब्रेकअप के बाद मिली राहत भरी खबर
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines