Varun Dhawan on Paparazzi: फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद फिल्म जगत हैरान है। वहीं, एक पोस्ट वरुण धवन ने साझा की है, जिसमें वे कथित तौर पर भड़के दिख रहे हैं। धवन ने ऐसे समय में वीडियो बनाने और फोटो खींचने पर पैपराजी की निंदा की है। उन्होंने ऐसे लोगों को असंवेदनशील कहा है।
आपको भी सोचना चाहिए…
वरुण धवन ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने पैप्स के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि रो रहे चेहरों को आगे कैमरा तानना कितना संवेदनशील है? कृपया इंसानियत को न भूलें। आपको सोचना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं? मैं जरूर समझता हूं कि ये आपका काम है। लेकिन कभी-कभी आपका बर्ताव दूसरों को नाखुश कर सकता है। कृपया करके मानवता दिखाएं। आपको सोचना चाहिए कि आपका व्यवहार कितना असंवेदनशील है?
मुंबई पुलिस के अनुसार अनिल मेहता ने मुंबई में आत्महत्या की है। उन्होंने बांद्रा स्थित घर की बालकनी से छलांग लगाई। परिवार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मलाइका के पिता की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। बी टाउन के कई सेलेब्स उनके घर जा रहे हैं। सलमान खान की पूरी फैमिली, सैफ अली खान, करीना कपूर, अनन्या पांडे, उनके पिता चंकी पांडे और नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सुसाइड केस है। वहीं, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। डीसीपी (Crime) राज तिलक रोशन के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। ANI के मुताबिक जिस समय मौत हुई, मलाइका अपने घर से बाहर थीं। खबरों के मुताबिक वे पुणे में थीं। जिसके बाद मुंबई लौटीं। सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान मौके पर पहुंचे थे।