Malaika Arora Amrita Father Death: मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता का 11 सितंबर को अचानक निधन हो गया। इन दोनों बहनों का ये खबर सुनकर बुरा हाल है। जैसे ही इस अनहोनी की जानकारी मलाइका और अमृता को मिली, दोनों बहनें सब छोड़-छाड़ के अपने पेरेंट्स के घर पहुंच गईं। इस दौरान पैपराजी ने भी इन्हें कैप्चर करने के लिए सभी हदें पार कर दीं। पिता को खोने के दुख में डूबी इन दोनों एक्ट्रेसेस को कवर करने के लिए मीडिया अपना कैमरा लेकर उनके मुंह पर जूम करने लगी।
पिता के निधन की रात घर से बाहर जाते दिखीं मलाइका और अमृता
मलाइका जहां इस दौरान रोती हुई दिखीं, तो अमृता अपने मुंह को छिपाते हुए नजर आई थीं। वहीं, बीती रात का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जब पिता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा रात में अपनी बहन अमृता के साथ अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलीं तब भी मीडिया ने उन्हें नहीं छोड़ा। वीडियो में देखने को मिला कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका, उनकी बहन अमृता और अरहान खान घर से बाहर निकल रहे हैं और गाड़ी में बैठ रहे हैं। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने मलाइका और उनकी बहन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
मां के नाम पर लोगों ने कर डाला ट्रोल
लोगों को इन दोनों बहनों को मां को छोड़ अपने घर जाता देखना पसंद नहीं आया। इसके बाद इन दोनों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तो लिखा है, ‘इतने दुख के समय में भी ये लोग 1 रात साथ नहीं रह सकते हैं।’ एक ने कहा, ‘मां को अकेला वहां छोड़कर जा रही है… 4/5 दिन रुक जाती बेटियां।’ एक ने लिखा, ‘1 दिन तो रुक जाती अपनी मां के साथ… अच्छा होता।’ किसी ने ताना मारते हुए कहा, ‘कोई इतना पत्थर दिल कैसा हो सकता है? मां को छोड़कर चल दी दोनों बहनें वो भी आज के दिन, घृणित।’ कोई कहता है, ‘हमारे यहां तो 40 दिनों या 4 महीने तक भी नहीं जाते यार…।’
The video of Amrita Arora leaving from her parents house last night in Bandra and waving goodbye to her mom. Life can be so unpredictable.
byu/hailyou2022 inBollyBlindsNGossip
यह भी पढ़ें: Malaika Arora के दुख में शामिल होने पहुंचीं सौतन Sshura Khan, पति संग आईं नजर
ट्रोलर्स ने पार कर दी हदें
तो कोई भड़कते हुए बोला, ‘ये ठीक नहीं है। कभी-कभी मुझे लगता है कि वे दूसरे ग्रह से हैं। दुनिया में कौन ऐसा है जो अपने पिता की मृत्यु के दिन ही अपनी मां को छोड़ देता है। यह स्वीकार्य नहीं है।’ अब लोग तो इस तरह की भद्दी बातें कर रहे हैं, लेकिन किसी ने भी एक बार नहीं सोचा कि इस बुरे वक्त में इस तरह की बातें करना सही नहीं है। आपको बता दें, मलाइका सीधा पुणे से अपनी मां के घर आई थीं और हो सकता है वो कपड़े बदलने घर गई हों। वहीं, अमृता की बात करें तो वो भी उन्हीं कपड़ों में मां के घर पहुंची थीं, जिसमें वो बीती रात दिखी थीं जब वो अपने पेरेंट्स से मिलने आई थीं। फिर भी लोगों ने बात का बतंगड़ बना दिया।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines