Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार रखा गया है। ऐसे में बॉलीवुड जगत के तमाम सेलिब्रिटीज अनिल मेहता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अब शुरू होने लगी है। मलाइका और अमृता के भी लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। दोनों बहनें बेहद भावुक दिख रही हैं। वहीं, अब इस दौरान एक और वीडियो सामने आ रहा है। मलाइका को संभालने और उनके पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने अब उनकी सौतन और अरबाज खान (Arbaaz Khan) की दूसरी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) भी पहुंच चुकी हैं।
मलाइका के घर पहुंचीं शूरा
कुछ देर पहले ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि शूरा खान गाड़ी से उतरती हैं और फिर उनके बाद उसी कार से अरबाज खान बाहर आते हैं। ये दोनों पति-पत्नी मलाइका को सहारा देने और उनके पिता की विदाई की आखिरी रस्मों में शामिल होने पहुंच चुके हैं। वैसे अभी तक मलाइका और शूरा कभी भी साथ नजर नहीं आई हैं। ये पहली बार होगा जब ये दोनों पब्लिक्ली साथ दिख सकती हैं। अरबाज और शूरा की शादी में भी मलाइका हिस्सा नहीं बनी थीं।
अरबाज दे रहे मलाइका का साथ
वैसे तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज अभी भी एक-दूसरे के साथ घूमते हुए नजर आते हैं। दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं तो इस चक्कर में कई बार इन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों तलाक के बाद भी दोस्ती का रिश्ता निभा रहे हैं। यही कारण है कि अब वो मलाइका के इस मुश्किल समय में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। बीते दिन जैसे ही मलाइका के पिता का निधन हुआ तो अरबाज सबसे पहले उनके घर पहुंचे थे, खुद एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर बाद में आए थे।
पहली बार साथ होंगी मलाइका और शूरा
वहीं, अब अरबाज अपनी पत्नी के साथ एक्स वाइफ के घर पहुंच चुके हैं। ये दोनों मिलकर अब एक्ट्रेस और उनके परिवार को संभालेंगे। दूसरी तरफ शूरा को मलाइका के घर पर देखकर लोग भी दंग हैं। अरबाज यहां मौजूद होंगे ये तो सभी जानते थे, लेकिन शूरा भी यहां आकर उनका साथ देंगी ये किसी ने नहीं सोचा था। अब शूरा को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।