सिंगर Zubeen Garg की मौत के मामले में रहस्य गहराया, सीएम हिमंत बिस्वा ने उठाया ये बड़ा कदम

Himanta Biswa Sarma orders investigation into Zubeen Garg mishap: पुलिस को Zubeen Garg की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि स्कूबा डाइविंग के दौरान Zubeen Garg ने लाइफ जैकेट पहनी थी या नहीं?

Zubeen Garg death scuba diving accident Singapore latest update 2025, Assam CM Himanta Biswa Sarma orders investigation into Zubeen Garg mishap, Zubeen Garg postmortem report life jacket controversy in diving tragedy, Singer Zubeen Garg breathing issues during scuba dive cause of death, Zubeen Garg fans mourn in Guwahati after Singapore scuba accident

zubeen garg

विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma orders investigation into Zubeen Garg mishap: सिंगर Zubeen Garg की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने इस केस में जांच के आदेश दिए हैं। बता दें सिंगर की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। प्रारंभिक जांच में अभी तक सामने आया है कि सिंगर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जबकि कुछ लोगों का दावा है कि वह कई सालों से स्कूबा डाइविंग कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस को Zubeen Garg की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चलेगा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि स्कूबा डाइविंग के दौरान Zubeen Garg ने लाइफ जैकेट पहनी थी या नहीं?

Advertisment

असम के सीएम ने की सिंगापुर के पुलिस आयुक्त से फोन पर बात

असम के सीएम हेमंत बिस्वा ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि मैंने सिंगापुर के पुलिस आयुक्त से से बात की है। Zubeen Garg की मौत के मामले में डिटेल जांच के ऑर्डर दे दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मशहूर गायक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। फिलहाल किसी भी नतीजे पर आना जल्दबाजी होगी।

Zubeen Garg समेत 18 लोग स्कूबा डाइविंग के लिए गए थे

जानकारी के अनुसार 19 सितंबर की रात सिंगापुर में समुद्र में Zubeen Garg समेत 18 लोग स्कूबा डाइविंग के लिए गए थे। इस दौरान Zubeen की मौत हो गई। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि Zubeen Garg बिना लाइफ जैकेट पहने ही तैराकी के लिए समुद्र में उतर गए थे। हालांकि इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि वह लंबे अर्से से डाइविंग कर रहे हैं।

स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ था हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Zubeen Garg 52 साल के थे, वह सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। इसी बीच वह सिंगापुर के एक समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने गए थे, जहां एक हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें घटनास्थल से सीधे समीप के अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंगापुर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। अब असम पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ