हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1989 की वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसमें एक्ट्रेस को मिली Salman Khan से 5 गुना ज्यादा फीस, IMDb पर है 7.3 रेटिंग

Maine Pyar Kiya Blockbuster Movie Fees: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पूरी फिल्म इंडस्ट्री में राज करते हैं. लेकिन एक समय था, जब ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए सलमान को फिल्म की हीरोइन से कम फीस मिली. आज भी इस फिल्म का नाम हर जबां पर बैठा हुआ है.

विज्ञापन
meine pyaar kiya movie 1989

Maine Pyar Kiya Salman Khan Fees: बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan आज हर फिल्म में करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं. मगर एक समय ऐसा था, जब उन्हें फिल्म की एक्ट्रेस से कम फीस मिली. वह फिल्म आज भी ब्लॉकबस्टर कही जाती हैं. 1989 में रिलीज हुई इस 3 घंटे की मूवी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. आइए जानते हैं इस फिल्म और फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में.

यह भी पढ़ें: फिल्म No Entry के सीक्वल से वरुण धवन का कटा पत्ता? अब कौन लेगा उनकी जगह?

कौन सी है यह फिल्म?

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म मैंने प्यार किया ने बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार दिया. यह फिल्म सलमान खान की पहली बड़ी हिट मानी जाती है. इस फिल्म ने दर्शकों के दिल जीत लिए और आज भी लोग इसे प्यार से याद करते हैं. IMDb पर इस फिल्म को 7.3 रेटिंग मिली है. यह फिल्म उस जमाने में सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनीं थी, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ से ज्यादा का हुआ. यह 1989 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनी.

विज्ञापन

सलमान और भाग्यश्री की फीस का राज

फिल्म की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि भाग्यश्री को सलमान खान से 5 गुना ज्यादा फीस मिली थी. सलमान उस समय नए थे, जबकि भाग्यश्री पहले से मशहूर टीवी स्टार थीं. फिल्म में ‘सुमन’ का मुख्य किरदार निभाने वाली भाग्यश्री को इस रोल के लिए ₹1,00,000 (1 लाख रुपये) मिले थे. वहीं, ‘प्रेम’ के आइकॉनिक किरदार को निभाने वाले सलमान खान को शुरुआती फीस के तौर पर मात्र ₹31,000 दिए गए थे. बाद में फिल्म की भारी सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे बढ़ाकर ₹75,000 कर दिया था, लेकिन फिर भी यह भाग्यश्री की फीस से कम थी.

यह भी पढ़ें: Raja Shiva Ji Box Office Collection Day 13: क्या 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी रितेश

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और किरदार

फिल्म की कहानी दो अच्छे दोस्तों पर आधारित है. सलमान खान का किरदार प्रेम और सुमन (भाग्यश्री) का किरदार. दोनों परिवार एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. बचपन से साथ खेलने वाले ये दोनों बड़े होकर प्यार करने लगते हैं. लेकिन परिवार के बीच छोटी-छोटी बातें रिश्ते में दीवार खड़ी कर देती हैं. फिल्म में दोस्ती, प्यार, परिवार की इज्जत और त्याग जैसे भावों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है. राजश्री प्रोडक्शंस की यह फिल्म सोशल मैसेज के साथ रोमांटिक थी, जो उस समय के दर्शकों को बहुत पसंद आई.

संगीत और गाने हुए अमर

फिल्म का संगीत और कई गाने आज भी लोगों की जबान पर बने हुए हैं. मूवी में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत और आनंद बक्षी के बोल कमाल के थे. गाने जैसे “मैंने प्यार किया”, “कभी खामोश बैठे”, “आजा शाम होने आई” और “दिल दीवाना” आज भी पार्टी और शादियों में बजते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:असल जिंदगी में कैसे थे Mulayam Singh Yadav? 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में दिखाई गई ‘नेता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola