Bigg Boss के बाद Mahira Sharma के करियर पर कैसे पड़ी मार? शादी और सपनों को लेकर किया खुलासा

माहिरा शर्मा ने अब अपने फ्यूचर प्लान को लेकर खुलासा किया है। शादी और बच्चों को लेकर माहिरा के क्या इरादे हैं? अब वो भी जान लेते हैं।

Mahira Sharma

Mahira Sharma File Photo

विज्ञापन

‘बिग बॉस सीजन 13’ अब तक का सबसे कामयाब सीजन रहा है। इस सीजन का हर कंटेस्टेंट फैंस को पसंद आया है और सभी इस शो के बाद बेहद पॉपुलर हो गए। अब इस ‘बिग बॉस 13’ की माहिरा शर्मा ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। माहिरा शर्मा ने अब शादी और बच्चों को लेकर भी अपना प्लान रिवील किया है।

माहिरा शर्मा की कामयाबी के आड़े कौन आया?

दरअसल, माहिरा शर्मा हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुई थीं। इस दौरान माहिरा शर्मा ने रिवील किया कि उनके करियर को राकेट की तरह उड़ने से किसने रोका है? आपको बता दें, बातों-बातों में हर्ष लिम्बाचिया ने माहिरा को कहा कि ‘बिग बॉस’ के बाद वो राकेट की तरह अच्छा काम कर रही हैं। तो जवाब में माहिरा शर्मा ने कहा, ‘और पहुंच जाती राकेट की तरह पर वो लॉकडाउन ने हमें रोक दिया जमीन पर। हम रुक गए।’

विज्ञापन

क्या है माहिरा शर्मा का ड्रीम?

इसके बाद माहिरा शर्मा ने अपने फ्यूचर गोल्स को लेकर भी खुलासा किया है। माहिरा से पूछा गया था कि आजकल कम्पटीशन काफी ज्यादा बढ़ गया है, तो वो खुद को मोटिवेटेड कैसे रखती हैं? तो माहिरा ने सीधे-सीधे जवाब दिया, ‘मैं अपनी दुनिया में खुश हूं। मुझे नहीं करना किसी के साथ कम्पटीशन, मुझे नहीं जानना कि कौन क्या कर रहा है? क्या नहीं कर रहा है। मुझे ऐसा लगता है मेरा ड्रीम है- मैं काम कर रही हूं, जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं और जो मेरे फैंस हैं वो मुझे पसंद करते हैं।’

माहिरा शर्मा को चाहिए कितने बच्चे?

माहिरा ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरा ड्रीम और विजन बहुत क्लियर है, मुझे काम करना है, बाद में मुझे शादी करनी है और पहाड़ों पर फार्महाउस बनाना है, मुझे काफी सारी गाय चाहिए, मुझे खेती करनी है, ये मेरा ड्रीम है।’ इसके बाद भारती ने माहिरा से बच्चों को लेकर भी सवाल किया और माहिरा ने जवाब में कहा, ‘मुझे 3 बच्चे चाहिए।’ ये सुनकर भारती और हर्ष भी हैरान रह गए। तो माहिरा ने बताया कि यही उनका ड्रीम है और वो अपनी फैमिली को भी बोल चुकी हैं कि आगे जाकर वो फार्महाउस बनाएंगे और सभी को उनके साथ पहाड़ों पर जाना पड़ेगा और सब वहीं रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ